फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lightning Strikes Three Friends Picking Mangoes in Gaya All Die on the Spot Village in Mourning

Bihar News: गया में आम चुनने गए तीन दोस्तों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत; गांव में पसरा मातम

Mon, 04 May 2026 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 09:07 PM IST
सार

Bihar News: गया के जोगापुर गांव में आंधी-बारिश के बाद आम चुनने गए तीन युवकों की वज्रपात से मौत हो गई। तीनों दोस्त मौके पर ही झुलस गए। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। प्रशासन ने सहायता का भरोसा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Lightning Strikes Three Friends Picking Mangoes in Gaya All Die on the Spot Village in Mourning
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गया जिले के जोगापुर गांव में सोमवार को आसमान से बरसी आफत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आंधी-तूफान थमने के बाद आम चुनने बगीचे में गए तीन युवकों की वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर पहले तक साथ हंसी-मजाक कर रहे तीन दोस्तों की अचानक हुई मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


आम चुनने के दौरान बिजली गिरी
जानकारी के अनुसार, दोपहर में तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ तो गांव के तीन युवक- गौतम कुमार, संदीप कुमार और दिलकेश कुमार पास के बगीचे में आम चुनने चले गए। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और तीनों उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


तीन युवक गंभीर रूप से झुलसे
वज्रपात इतना तेज था कि तीनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। एक साथ तीन युवकों की मौत ने हर किसी को गहरे सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   Bihar News: औरंगाबाद में आसमान से गिरी आफत, अलग-अलग घटनाओं में चार की मौत; तीन घायल

प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान के दौरान ही नहीं, बल्कि उसके बाद भी खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें, क्योंकि इस समय वज्रपात का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed