बिहार: दिग्घी सरोवर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, डूबने की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित दिग्घी सरोवर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
विस्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित दिग्घी सरोवर में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह तालाब के पास पहुंचे लोगों ने पानी में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत डूबने से होने की आशंका है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
पढ़ें: कभी एसटीएफ तो कभी आरपीएफ बनकर जमाता था रौब, चलती ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाने वाला गिरफ्तार
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि व्यक्ति तालाब तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।