{"_id":"6662d931ef6f7ac30108939a","slug":"gaya-criminals-fired-two-bullets-at-former-councillor-s-son-in-broad-daylight-condition-critical-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व पार्षद के बेटे को मारी दो गोलियां, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व पार्षद के बेटे को मारी दो गोलियां, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती
Fri, 07 Jun 2024 03:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:26 PM IST
सार
Gaya Crime: गया में अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व पार्षद के बेटे पर गोलीबारी कर दी, जिससे दो गोलियां से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त पीड़ित पेशी के लिए कोर्ट जा रहा था।
विज्ञापन
घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने गया शहर के बिसार तालाब के पास गया नगर निगम के पूर्व पार्षद के बेटे को दो गोलियां मारकर घायल कर दिया। उसके बाद नाजुक हालत में युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, गोलीबारी की वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित बिसार तालाब के पास शुक्रवार को बाइक सवार तीन अपराधी एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। गोलीबारी में युवक को दो गोली लगीं और वह जमीन पर गिर पड़ा। गोलीबारी की घटना के कारण आसपास के लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है। वहीं, जख्मी युवक की पहचान गया नगर निगम वार्ड संख्या 36 के पूर्व पार्षद राबिया खातून के बेटे परवेज आलम के रूप में हुई। घायल युवक शहर के समीरतक्या मोहल्ले का रहने वाला है।
विज्ञापन
छह दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था परवेज
जानकारी के अनुसार, पूर्व पार्षद के बेटा परवेज आलम आपराधिक मामलों में गया जेल में बंद था। छह दिन पहले ही जेल से छूटकर घर आया था। शुक्रवार को सुबह 11 बजे गया कोर्ट जाने के लिए बाइक से निकला था। जैसे ही शहर के बिसार तालाब के पास स्थित सुधा डेयरी के पहुंचा। वहां पहले से मौजूद बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे गोली मार दी। दो गोलियां लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद अपराधी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि आपसी दुश्मनी में घटना घटी है।
विज्ञापन
वहीं, जख्मी युवक परवेज आलम 2020 में गया टाउन से एआईएमआईएम ओबैसी की पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उसे 36 वोट मिले थे। घटना के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। जख्मी युवक पर भी कई आपराधिक मामले थाने में दर्ज हैं।