फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya: Criminals fired two bullets at former councillor's son in broad daylight, condition critical

Bihar Crime: अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व पार्षद के बेटे को मारी दो गोलियां, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

Fri, 07 Jun 2024 03:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Jun 2024 03:26 PM IST
सार

Gaya Crime: गया में अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व पार्षद के बेटे पर गोलीबारी कर दी, जिससे दो गोलियां से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त पीड़ित पेशी के लिए कोर्ट जा रहा था।
 

विज्ञापन
Gaya: Criminals fired two bullets at former councillor's son in broad daylight, condition critical
घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने गया शहर के बिसार तालाब के पास गया नगर निगम के पूर्व पार्षद के बेटे को दो गोलियां मारकर घायल कर दिया। उसके बाद नाजुक हालत में युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, गोलीबारी की वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित बिसार तालाब के पास शुक्रवार को बाइक सवार तीन अपराधी एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। गोलीबारी में युवक को दो गोली लगीं और वह जमीन पर गिर पड़ा। गोलीबारी की घटना के कारण आसपास के लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है। वहीं, जख्मी युवक की पहचान गया नगर निगम वार्ड संख्या 36 के पूर्व पार्षद राबिया खातून के बेटे परवेज आलम के रूप में हुई। घायल युवक शहर के समीरतक्या मोहल्ले का रहने वाला है।
विज्ञापन

 
छह दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था परवेज
जानकारी के अनुसार, पूर्व पार्षद के बेटा परवेज आलम आपराधिक मामलों में गया जेल में बंद था। छह दिन पहले ही जेल से छूटकर घर आया था। शुक्रवार को सुबह 11 बजे गया कोर्ट जाने के लिए बाइक से निकला था। जैसे ही शहर के बिसार तालाब के पास स्थित सुधा डेयरी के पहुंचा। वहां पहले से मौजूद बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे गोली मार दी। दो गोलियां लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद अपराधी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि आपसी दुश्मनी में घटना घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जख्मी युवक परवेज आलम 2020 में गया टाउन से एआईएमआईएम ओबैसी की पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उसे 36 वोट मिले थे। घटना के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। जख्मी युवक पर भी कई आपराधिक मामले थाने में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed