Bihar News: पति ने अपनी पत्नी को मार डाला, दूसरे मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो मारी गोली
Gaya Crime News: गया जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। हत्या करने के बाद आरोपी पिस्टल घटनास्थल पर फेंक कर फरार हो गया।
विस्तार
बिहार के गया जिला अंतर्गत अतरी थाना क्षेत्र के टेटूआ गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात पति रमेश कुमार ने अपनी पत्नी सुषमा कुमारी को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब रमेश कुमार ने अपनी पत्नी को एक अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में अपने ही घर में देख लिया। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुषमा कुमारी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक रमेश को पहले से ही थी। इस कारण मानसिक रूप से काफी परेशान था।
मंगलवार की देर रात जब वह अचानक घर पहुंचा, तो उसने अपनी पत्नी को उस युवक के साथ कमरे में देखा। इसके बाद पति-पत्नी के बीच काफी देर तक कहासुनी और बहस होती रही। मृतिका की बेटी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मां और पापा के बीच तेज आवाज में झगड़ा हो रहा था। पापा बार-बार मां से किसी व्यक्ति के बारे में सवाल कर रहे थे। कुछ देर बाद गुस्से में आकर उन्होंने मां को सीने में गोली मार दी और वहां से भाग निकले। गोली लगने से सुषमा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद छानबीन करती अतरी थाने की पुलिस
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही अतरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही एफएसएल की टीम और तकनीकी जांच टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि मृतका के तीन बच्चे हैं। एक बेटी और दो बेटा है। गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आरोपी पति रमेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें अवैध संबंध और घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.