फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya Bihar News: Bihar Police arrested three Naxalites from Gaya recovered huge amount of weapons

Bihar News: बिहार पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, तीन नक्सली गिरफ्तार, कई हथियार भी मिले

Fri, 04 Apr 2025 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Apr 2025 09:20 PM IST
सार

Gaya News: बिहार पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया। तीन नक्सलियों को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और बारूद भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Gaya Bihar News: Bihar Police arrested three Naxalites from Gaya recovered huge amount of weapons
नक्सलियों के ठिकानों से बरामद हथियार और कारतूस

विस्तार

बिहार पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इस अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी, क्योंकि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि इमामगंज थाना क्षेत्र में नक्सलियों का एक गिरोह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इमामगंज थाना क्षेत्र के गंगटी बाजार से नक्सली रुपेश पासवान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली से पुछताछ के बाद नक्सली उदय कुमार और बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


हथियारों का जखीरा बरामद
गिरफ्तार नक्सलियों के ठिकानों से पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। इनमें तीन एसएलआर राइफल, एक सेमी ऑटोमैटिक रायफल, 527 कारतूस, एक केन बम समेत कई समाग्री शामिल हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये हथियार कहां से आए और इन्हें किस मकसद से इकट्ठा किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

नक्सल गतिविधियों पर बड़ा प्रहार
इस संबंध में सीनियर एसपी का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सली गतिविधियों पर एक बड़ा प्रहार साबित होगी। गया, औरंगाबाद, रोहतास और झारखंड से सटे इलाकों में नक्सली संगठनों की गतिविधियां पहले भी देखी जाती रही हैं। ऐसे में इस गिरफ्तारी से नक्सली नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी।

पूछताछ जारी, अन्य साथियों की तलाश
गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनके अन्य साथियों और नक्सली ठिकानों का पता लगाया जा सके। एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं इस कार्रवाई से इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर एक नया विश्वास जगा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें ताकि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया जा सके। हालांकि नक्सलियों के खिलाफ गया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में एक सप्ताह के भीतर सात कुख्यात नक्सली गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।
वक्फ संशोधन बिल पारित होते ही मुस्लिम कार्यकर्ताओं का नीतीश से मोहभंग, समूह में छोड़ रहे JDU
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed