फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya bar association lawyers protest road block over parking construction dispute with police today bihar news

बिहार: पुलिस से भिड़े अधिवक्ता, पार्किंग निर्माण रुकने पर सड़क जामकर किया प्रदर्शन; थमा यातायात

Sat, 19 Sep 2026 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 06:58 PM IST
सार

गयाजी में बार एसोसिएशन की जमीन पर पार्किंग स्थल का निर्माण रुकवाने के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता सड़क पर उतर आए। अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर एसएसपी, सदर एसडीओ और भारी पुलिस बल पहुंचा।

विज्ञापन
gaya bar association lawyers protest road block over parking construction dispute with police today bihar news
गयाजी कोर्ट के समीप सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विस्तार

गयाजी शहर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब गया बार एसोसिएशन के हजारों अधिवक्ता पुलिस कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतर आए। अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला बार एसोसिएशन को आवंटित जमीन पर बनाए जा रहे पार्किंग स्थल के निर्माण को पुलिस द्वारा रुकवाने से जुड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने की कोशिश में जुट गए।

विज्ञापन

पुलिस के काम रुकवाने से शुरू हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गया बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं के वाहनों की पार्किंग के लिए एक स्थल का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक सिविल लाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रोकवा दिया। इसके बाद गया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने पुलिस से निर्माण कार्य रोकने का आदेश और संबंधित कागजात दिखाने की मांग की। उनका कहना था कि अगर कोई आधिकारिक आदेश है तो उसे दिखाया जाए, तभी काम रोका जाएगा।

विज्ञापन

बहस के बाद बढ़ा मामला, सड़क पर उतरे अधिवक्ता
निर्माण कार्य को लेकर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच काफी देर तक बहस हुई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस द्वारा उचित दस्तावेज नहीं दिखाए गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच माहौल गर्म हो गया। इसके बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन बाधित हो गया। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद गया के एसएसपी, सदर एसडीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम द्वारा जमीन आवंटित करने का दावा
गयाजी बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यह जमीन डीएम द्वारा बार एसोसिएशन को आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले डीएम, सीओ और कर्मचारियों की मौजूदगी में जमीन की मापी भी की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सिविल लाइन थाना की पुलिस बिना किसी आदेश के निर्माण कार्य रोकने पहुंच गई। उन्होंने कहा कि पुलिस से आदेश दिखाने की मांग की गई, लेकिन कोई कागज प्रस्तुत नहीं किया गया। सत्येंद्र कुमार ने कहा कि अगर पुलिस का यही रवैया रहा तो आम जनता के साथ पुलिस किस तरह व्यवहार करती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।


ये भी पढ़ें- बिहार: दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव; तीन खोखे बरामद

अधिवक्ताओं ने कार्रवाई की मांग की
अधिवक्ता शर्मिला कुमारी ने कहा कि बार एसोसिएशन की जमीन पर करीब एक साल से काम चल रहा है। यह जमीन डीएम द्वारा दी गई है और निर्माण कार्य पूरी तरह नियम के अनुसार हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना किसी लिखित आदेश के पुलिस ने काम कैसे रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता हमेशा कानून के दायरे में रहकर काम करते हैं, इसलिए किसी भी कार्रवाई के लिए उचित आदेश होना जरूरी है।

अधिकारियों और बार एसोसिएशन के बीच वार्ता जारी
सड़क जाम के बाद एसएसपी और सदर एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस अधिकारियों और गया बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच बंद कमरे में बातचीत चल रही थी। अधिकारियों ने जल्द समाधान निकालने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed