Bihar: विष्णुपद मंदिर में बिना मास्क के प्रवेश करने पर रोक, मुख्य द्वार से लेकर पूरे परिसर में लगाए गए पोस्टर
Gaya Hindi News: श्री विष्णुपद प्रबंधकारणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल बिट्ठल और सचिव गजाधर लाल पाठक ने बताया कि दिसंबर के अंतिम दिनों में कई लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने की खबर आई है। इसके बाद बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया जिले में पिछले दिनों लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। हालांकि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद सार्वजनिक स्थलों पर भी सतर्कता बरती जा रही है। इसी सिलसिले में मिनी पितृपक्ष मेले में पिंडदानियों की भीड़ को देखते हुए विष्णुपद मंदिर में बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। श्री विष्णुपद प्रबंधकारणी समिति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी करते हुए पोस्टर लगवाए हैं। विष्णुपद प्रवेश और निकास द्वार से लेकर मंदिर परिसर में कई महत्वपूर्ण स्थान पर पोस्टर चिपकाए गए हैं।
पोस्टर पर लिखा है कि श्रद्धालुओं और गयापाल बंधु मास्क लगाकर ही प्रवेश करें। बिना मास्क लगाकर प्रवेश निषेध, नो मास्क नो एंट्री। पोस्टर के साथ ही सैनिटाइजर मशीन से फॉगिंग कराने की व्यवस्था है। भीड़ बढ़ने के कारण प्रवेश द्वार पर मशीन लगाई जाएगी। साफ-सफाई में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
श्री विष्णुपद प्रबंधकारणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल बिट्ठल और सचिव गजाधर लाल पाठक ने बताया कि दिसंबर के अंतिम दिनों में कई लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने की खबर आई है। इसके बाद बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगाई गई है। तीर्थयात्री, स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ गयापाल पंडों को भी बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगाने संबंधित पोस्टर चिपकाए गए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि मिनी पितृपक्ष मेल को लेकर पिंडदानियों की भीड़ बढ़ी हुई है। इसी वजह से सावधानी बरती जा रही है।
सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं में मास्क लगाने के निर्देश
बीते दिनों गया जिले के विभिन्न जगह लगभग नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। गया के सिविल सर्जन ने आदेश जारी किया है कि सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के कर्मी मास्क लगाएं। साथ ही जिले के कई स्थानों पर कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है।