फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   indigo flight dispute woman passenger argues with pilot gaya airport mobile phone kolkata dubai

इंडिगो फ्लाइट : पायलट ने क्यों रोक दी कोलकाता की उड़ान? दुबई तक जाने वाले वाले विमान में किस बात पर मची रार

Mon, 12 Oct 2026 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 10:04 AM IST
सार

गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोबाइल फोन को लेकर इंडिगो की फ्लाइट में महिला यात्री और पायलट के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर विमान को टेकऑफ से पहले पार्किंग क्षेत्र में वापस लाया गया और महिला यात्री आशा राजेंद्रन कृष्णा मूर्ति को उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
indigo flight dispute woman passenger argues with pilot gaya airport mobile phone kolkata dubai
गयाजी एयरपोर्ट की फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को मोबाइल फोन को लेकर एक महिला यात्री और पायलट के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी। इसके बाद विमान को टेकऑफ से पहले वापस पार्किंग क्षेत्र में लाया गया और महिला यात्री को नीचे उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह फ्लाइट कोलकाता के रास्ते दुबई जाने वाली थी। घटना के कारण उड़ान संचालन की प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई।

विज्ञापन

टेकऑफ से ठीक पहले शुरू हुआ विवाद

गयाजी एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6157 उड़ान भरने की तैयारी में थी। विमान को पहले कोलकाता जाना था और वहां से दुबई के लिए रवाना होना था। इसी दौरान एक महिला यात्री और पायलट के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने से विमान में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। हालात को देखते हुए पायलट ने एटीसी को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

मोबाइल फोन को लेकर पायलट से हुई बहस

जानकारी के मुताबिक, महिला यात्री आशा राजेंद्रन कृष्णा मूर्ति का मोबाइल फोन एयरपोर्ट पर ही छूट गया था। बोर्डिंग और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब विमान टेकऑफ की तैयारी कर रहा था, तभी मोबाइल फोन को लेकर विवाद शुरू हो गया। महिला यात्री की पायलट से बहस होने लगी। स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर पायलट ने एटीसी को सूचना दी, जिसके बाद विमान को वापस पार्किंग क्षेत्र में लाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विमान से उतारकर पुलिस को सौंपा

पायलट की सूचना के बाद विमान को पार्किंग क्षेत्र में वापस लाया गया। सुरक्षा कर्मियों की मदद से महिला यात्री को विमान से नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस घटना से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ और एयरपोर्ट पर कुछ देर तक हलचल बनी रही।

महिला को उतारने के बाद कोलकाता रवाना हुई फ्लाइट

गयाजी एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार के मुताबिक, विमान को सुबह कोलकाता के लिए उड़ान भरनी थी। महिला यात्री को विमान से उतारने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद फ्लाइट कोलकाता के लिए रवाना हो गई। वहां से विमान को आगे दुबई जाना था।

इंडिगो के स्टेशन मैनेजर ने दी लिखित शिकायत

थानाध्यक्ष सुदय कुमार ने बताया कि इंडिगो के स्टेशन मैनेजर विश्व रंजन राणा ने महिला यात्री के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मोबाइल फोन एयरपोर्ट पर छूटने से शुरू हुआ विवाद विमान में हंगामे और पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। अब पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed