फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   fake ib officer arrested gaya railway station platform 6 rpf today bihar news

Bihar News: गया स्टेशन पर फर्जी आईबी अफसर का भंडाफोड़, RPF और रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sun, 12 Apr 2026 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 09:20 AM IST
सार

रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक फर्जी इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर संदिग्ध हालत में घूमते हुए खुद को आईबी का जूनियर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बता रहा था।

विज्ञापन
fake ib officer arrested gaya railway station platform 6 rpf today bihar news
गयाजी आरपीएफ पुलिस के समक्ष गिरफ्तार नकली अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक फर्जी आईबी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस फर्जी इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी को पकड़ा। यह गिरफ्तारी प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर सघन जांच और निगरानी के दौरान हुई, जहां आरोपी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया।
विज्ञापन


RPF और रेल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गया और रेल थाना गया की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह कार्रवाई निरीक्षक बनारसी यादव और थानाध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में हुई। टीम में सब-इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार अकेला समेत कई सुरक्षाकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन

जब आरोपी से पूछताछ की गई, तो उसने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का जूनियर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर (JIO) बताया। वह रेलवे स्टेशन पर बिना किसी अधिकार के घूम रहा था और अपनी पहचान का रौब दिखा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में खुला फर्जीवाड़ा

उसकी बातों पर शक होने के बाद टीम ने उसके दस्तावेजों की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान उसके पास से एक आईबी का पहचान पत्र मिला, जिस पर SIB/JIO/IB/056 लिखा था। जब इस आई कार्ड की जांच स्थानीय आईबी कार्यालय गया से कराई गई, तो वह पूरी तरह फर्जी निकला। इससे साफ हो गया कि आरोपी लोगों को धोखा दे रहा था।

ये भी पढ़ें: कटिहार सड़क हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हुआ; तीन लोगों ने पूर्णिया जीएमसीएच में तोड़ा दम, हताहतों की सूची जारी 


मामला दर्ज, जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर रेल थाना गया लाया गया। उसके खिलाफ कांड संख्या 102/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 171 में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

तलाशी में टैब भी बरामद

कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से फर्जी आईबी पहचान पत्र के अलावा एक टैब भी मिला है। बताया जा रहा है कि वह इस टैब का इस्तेमाल अपनी पहचान को असली दिखाने के लिए करता था। इस कार्रवाई के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तुरंत इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दें। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन की सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed