फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Katihar Road Tragedy : Death Toll Rises to 13; Purnia SP Visits GMCH as 3 More Succumb to Injuries

कटिहार सड़क हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़ा, तीन घायलों ने पूर्णिया जीएमसीएच में दम तोड़ा; हताहतों की सूची जारी

Sat, 11 Apr 2026 11:59 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Katihar Road Tragedy : Death Toll Rises to 13; Purnia SP Visits GMCH as 3 More Succumb to Injuries
पूर्णिया जीएमसीएच में इलाजरत घायल घायल से पूछताछ करते एसपी
कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-31 पर शनिवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। बासगढ़ा चौक के पास बस और पिकअप वैन की सीधी भिड़ंत में 10 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि पूर्णिया जीएमसीएच (GMCH) में इलाज के दौरान तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में अधिकतर पूर्णिया जिले के रानीपतरा और डगरुआ क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल 20 से अधिक लोगों को पूर्णिया जीएमसीएच रेफर किया गया था। यहाँ इलाज के दौरान तलू सुरेन (48 वर्ष), दुर्गा बाशकी (60 वर्ष) और रंजीता हेम्ब्रम (55 वर्ष) की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत देर रात जीएमसीएच पहुँचीं। उन्होंने घायलों का हाल जाना और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से उनके बेहतर इलाज को लेकर बात की। एसपी ने 13 मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि कटिहार पुलिस के समन्वय से मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप वैन में करीब 22 लोग सवार थे जो झारखंड के कठिया मेला धाम से दर्शन कर अपने घर (पूर्णिया के सूहवा और हसनगंज के सपनी गांव) लौट रहे थे। टक्कर इतनी भयावह थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए और सड़क पर लाशें बिखर गईं। इस दौरान एक बाइक सवार सदानंद मुर्मू (40 वर्ष) भी बस की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की सूची
  1. राधिका हसदा (19), सहुआ, रानीपतरा।
  2. तेलमी देवी (40), सहुआ, रानीपतरा।
  3. पप्पू हसदा, सहुआ, रानीपतरा।
  4. तलपु सोरेन, सहुआ, रानीपतरा।
  5. ताना टुडू, डगरूआ, पूर्णिया।
  6. बिटिका मरांडी, सहुआ, रानीपतरा।
  7. पप्पू देवी, सहुआ, रानीपतरा।
  8. चिंतामणि महतो (35), मझुआ, रानीपतरा।
  9. सदानंद मुर्मू, बड़हरा कोठी, पूर्णिया (बाइक सवार)।
अस्पताल में मौत
  1. तलू सुरेन (48), रौतारा, कटिहार (जीएमसीएच में मौत),
  2. दुर्गा बाशकी (60), डगरूआ, पूर्णिया (जीएमसीएच में मौत)
  3. रंजीता हेम्ब्रम (55), डगरूआ, पूर्णिया के जीएमसीएच में मौतें शामिल हैं।

घायलों की सूचना
1- ताला हांसदा (60 वर्ष)- सहुआ थाना रानीपतरा पूर्णिया।
2- तलुक मुर्मू (50 वर्ष)- सहुआ थाना रानीपतरा पूर्णिया।
3- राजीव मुर्मू -(6 वर्ष)- सहुआ थाना रानीपतरा पूर्णिया।
4- अनुप लाल टुड्डू (58 वर्ष)-थाना कदवा जिला कटिहार।
5-राजेश हांसदा (20 वर्ष)- सहुआ थाना रानीपतरा पूर्णिया।
6-नीमा देवी (35 वर्ष)- थाना बीकोठी जिला पूर्णिया।
7- रविन्द्र कुमार ( 35 वर्ष)-थाना नाग कोठी बेगूसराय।
8-चंदन (45 वर्ष) -मधुबनी, थाना मधुबनी पूर्णिया।
9- ननकू हांसदा (50 वर्ष)- सहुआ थाना रानीपतरा पूर्णिया।
10- भीमा हांसदा ( 50 वर्ष)-सहुआ थाना रानीपतरा पूर्णिया।
11- सोनी हांसदा (18 वर्ष)- हरदा, रानीपतरा, पूर्णिया।
12- अजय हांसदा - 21 वर्ष-हरदा, रानीपतरा, पूर्णिया।
13- बाबू लाल हांसदा-(25)- हरदा, रानीपतरा, पूर्णिया।
14- खुशबू मरांडी ( 19)- सहुआ थाना रानीपतरा पूर्णिया।
15- संजय सुरेन ( 42)- रामपुर, रानीपतरा पूर्णिया।
16- सूर्य हांसदा (07 माह)- सहुआ थाना रानीपतरा पूर्णिया।
17-अंजु हांसदा (50)- सहुआ थाना रानीपतरा पूर्णिया।
18-तरेश टुड्डू (12) सहुआ थाना रानीपतरा पूर्णिया
19-जित टुड्डू (45) कुर्सेंलबारी थाना डगरूआ पूर्णिया।
20.सशमी मुमूर् (12 वर्ष) चरैया थाना डगरूआ सहित अन्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed