{"_id":"69c3aced7e7c67004503fed1","slug":"elephant-rampage-in-nawada-claims-one-life-livestock-killed-gaya-news-c-1-1-noi1516-4088909-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नवादा में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, युवक की मौत; कई मवेशी भी बने शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नवादा में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, युवक की मौत; कई मवेशी भी बने शिकार
Wed, 25 Mar 2026 04:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:30 PM IST
सार
बिहार के नवादा जिले में जंगली हाथियों के हमले से दहशत का माहौल है। रजौली प्रखंड के सूअरटोली गांव में 30 वर्षीय सनोज भुइया की हाथियों के हमले में मौत हो गई, जबकि कई मवेशी भी मारे गए।
विज्ञापन
उत्पात मचाते हाथी,फसलों का नुकसान
- फोटो : Amar Ujala
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
Bihar News: बिहार के नवादा जिले में जंगली हाथियों का कहर देखने को मिला। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। रजौली ब्लॉक की हरदिया पंचायत के सूअरटोली गांव में हाथियों के हमले में 30 वर्षीय सनोज भुइया की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पर हाथियों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। इस घटना के चलते पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि, इस हमले में हाथियों का निशाना केवल इंसान ही नहीं बल्कि मवेशी भी हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, हमले में तीन भैंसों की मौत भी हुई है। लगातार हो रहे हमलों के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।
एक युवक और 5 मवेशियों की मौत
इस घटना की पुष्टि करते हुए जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रेष्ठ कृष्ण बताया कि हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की जान गई है और कई मवेशियों की भी मौत हुई है। वन विभाग की टीम मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर न जाएं और सतर्कता बरतें।
ये भी पढ़ें- Bihar News: सारण के मंदिर में युवक ने की तोड़फोड़, भगवान की मूर्ति खंडित; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
3 दिन से हाथियों ने मचा रखा है आतंक
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से करीब 20 से 22 हाथियों का झुंड इलाके में आतंक मचा रहा है। यह झुंड झारखंड की सीमा से बिहार में प्रवेश किया है और रात होते ही गांवों में घुस जाता है। हाथी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं और कई घरों को भी नुकसान पहुंचा चुके हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने विशेष टीमों को तैनात किया है, जो हाथियों को नियंत्रित करने और उन्हें जंगल की ओर वापस भेजने की कोशिश कर रही हैं। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही हालात पर काबू पा लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क रहने की सख्त सलाह दी गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन