{"_id":"688f2dc86d7bdfb18a05419e","slug":"diarrhea-wreaks-havoc-in-kako-of-jehanabad-dm-expresses-strong-displeasure-over-negligence-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जहानाबाद के काको में डायरिया का कहर, डीएम ने लापरवाही पर जताई सख्त नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जहानाबाद के काको में डायरिया का कहर, डीएम ने लापरवाही पर जताई सख्त नाराजगी
Sun, 03 Aug 2025 03:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 03 Aug 2025 03:14 PM IST
सार
जहानाबाद जिले के काको प्रखंड में डायरिया का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले एक सप्ताह में कई लोग बीमार हुए हैं और कुछ की मौत की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों की लगाई फटकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहानाबाद जिले के काको प्रखंड मुख्यालय और आसपास के इलाकों में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते एक सप्ताह से जारी संक्रमण से कई लोग बीमार हो चुके हैं, वहीं कुछ लोगों की जान भी चली गई है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर मौत की पुष्टि अब तक नहीं की गई है। काको बाजार और मोहल्लों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कई पीड़ितों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल, काको अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिकों में चल रहा है। कुछ मरीज इलाज के बाद घर लौट चुके हैं, लेकिन संक्रमण का खतरा अब भी बना हुआ है।
डायरिया के प्रसार की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने रविवार को काको प्रखंड के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोहल्लों में फैली गंदगी और जलजमाव को देखकर नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद नगर पंचायत, पेयजल आपूर्ति और अन्य विभागों के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
डीएम ने कहा कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से केवल खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर समस्याएं जानीं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों से सफाई और स्वच्छ जलापूर्ति की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने शिकायत की कि जिस पानी की टंकी से आपूर्ति होती है, उसमें भी गंदगी है, जिससे डायरिया फैल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रिमांड होम में बाल कैदी ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव; पांच दिन पहले आया था
डीएम ने मौके पर मौजूद सिविल सर्जन और अन्य अधिकारियों से तत्काल जरूरी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण की मांग की और चेतावनी दी कि यदि सतर्कता नहीं बरती गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। अलंकृता पांडे ने बरसात के मौसम में स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि आगे ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।