फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Demands unfulfilled for 20 years, politics intensifies over slow pace of development in Makhdumpur

सत्ता का संग्राम 2025: 20 साल से अधूरी मांगें, मखदुमपुर में विकास की धीमी रफ्तार पर सियासत तेज

Sat, 02 Aug 2025 05:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मखदुमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मखदुमपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 05:45 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अमर उजाला द्वारा आयोजित सत्ता के संग्राम 2025 कार्यक्रम में मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र की जमीनी समस्याएं चर्चा के केंद्र में रहीं। बनावर पहाड़ पर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर तक सड़क नहीं होने, किसानों की सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली जैसे मुद्दों पर विभिन्न दलों के नेताओं के बीच गरमा-गरम बहस हुई। 
 

विज्ञापन
Demands unfulfilled for 20 years, politics intensifies over slow pace of development in Makhdumpur
मखदुमपुर की अनसुलझी समस्याएं बनीं सियासी बहस का केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रम ‘सत्ता के संग्राम 2025’ के तहत जहानाबाद जिले के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र की जमीनी समस्याएं चर्चा के केंद्र में रहीं। खासकर बनावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए सुगम मार्ग की मांग को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। कार्यक्रम में राजद विधायक सतीश दास, जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, जदयू प्रदेश नेता निरंजन केशव, राजद जिला प्रवक्ता डॉ. शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव, लोजपा (आर) की नेत्री व जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, और हम सेकुलर के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  जहानाबाद में डायरिया का कहर जारी, काको बाजार के अधेड़ की मौत, परिजनों ने बीमारी को बताया कारण
विज्ञापन


बहस के दौरान स्थानीय मुद्दों जैसे किसानों के खेतों की सिंचाई (पटवन), शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, और सड़क एवं संपर्क मार्गों की बदहाली को प्रमुखता से उठाया गया। बनावर पहाड़ पर स्थित सिद्धनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क नहीं होने को लेकर कई नेताओं ने नाराजगी जताई और इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा अहम विषय बताया। राजद विधायक सतीश दास ने कहा, “मेरे स्तर से हर संभव प्रयास किया गया है। जो समस्याएं अब तक हल नहीं हुईं, उसके लिए राज्य में पिछले 20 वर्षों से सत्ता में रही सरकार जिम्मेदार है।” उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फिर मौका मिला, तो अधूरे कामों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed