फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Culvert broke down in Belaganj Gaya CPI (ML) leader says we will not tolerate it

देख लो सरकार: गया के बेलागंज में पुलिया ही टूट गई, माले नेता बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे

Sat, 06 Jul 2024 01:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Jul 2024 01:12 PM IST
सार

भाकपा माले नेता तारिक अनवर ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा घटिया निर्माण की जानकारी आ रही थी। अब उनकी बात सच साबित हुई।

विज्ञापन
Culvert broke down in Belaganj Gaya CPI (ML) leader says we will not tolerate it
पुलिया टूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया में पुलिया ध्वस्त होने के बाद ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी गई। लोगों ने कहा कि घटिया सामग्री इस्तेमाल के कारण बिहार में पुल और पुलिया ध्वस्त हो रहा है। इसी क्रम में गया जिले के बेलागंज प्रखंड में एक निर्माणाधीन पुलिया के ध्वस्त होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


बेला बाजार से चंदौती सड़क के चौड़ीकरण में बंसीबीघा के पास पुलिया निर्माण चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन से काम चल रहा था। मगर शुरू से ही पुल निर्माण में अनियमितता बरती जा रही थी। बगैर फाउंडेशन के रविवार को पुलिया ढाल दिया गया। उसके बाद गुरुवार से जगह-जगह पुलिया में दरार आने पर ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। वहीं, अपनी गलती छिपाने के लिए ठेकेदार द्वारा सेंट्रिंग हटा कर पुलिया ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, भाकपा माले नेता तारिक अनवर ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा घटिया निर्माण की जानकारी आ रही थी। अब उनकी बात सच साबित हुई। उन्होंने जिला अधिकारी और ग्रामीण कार्य विभाग से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed