फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   chirag paswan and jitan ram manjhi show unity in imamganj rally support for deepa manjhi bihar election 2025

Bihar Election: 'पिता-पुत्र के बीच दरार डालने की कोशिश', गयाजी में चिराग बोले- दीपा मांझी मेरी भाभी हैं

Mon, 03 Nov 2025 02:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 02:46 PM IST
सार

 इमामगंज में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एक मंच पर नजर आए। सभा में चिराग ने कहा कि “कुछ लोग पिता-पुत्र के बीच दरार डालना चाहते हैं, लेकिन हमारा रिश्ता मजबूत है।”

विज्ञापन
chirag paswan and jitan ram manjhi show unity in imamganj rally support for deepa manjhi bihar election 2025
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी जिले के इमामगंज में सोमवार को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर मंच पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी मौजूद थे। बता दें कि इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से जीतन राम मांझी की बहू दीपा कुमारी दूसरी बार हम पार्टी से प्रत्याशी हैं और पहले भी उपचुनाव में विधायक रह चुकी हैं।
विज्ञापन


सभा के दौरान चिराग पासवान ने कहा, “पिता-पुत्र के बीच कुछ लोग विरोध और दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जीतन राम मांझी जी से मेरा रिश्ता बेहद मजबूत है।” उन्होंने पासवान समाज से अपील की कि “दीपा भाभी को जीत दिलानी है, क्योंकि भाभी मां के समान होती हैं।”
विज्ञापन


चिराग ने कहा, “यह मेरे लिए कोई राजनीतिक मंच नहीं है, और न ही मैं यहां कोई राजनीतिक भाषण देने आया हूं। राज्य में महागठबंधन और एनडीए की स्थिति सबके सामने है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से बिहार को बड़ा लाभ मिला है, और अब जरूरत है कि हम इस सोच और मुख्यधारा से जुड़े रहें। एक मजबूत व्यवस्था के निर्माण के लिए यह आवश्यक है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, “14 नवंबर को एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। दीपा भाभी ही इमामगंज क्षेत्र का विकास कर सकती हैं। विधायक बनने के बाद उन्होंने लोगों की आवाज उठाने का काम किया है। आने वाले पांच साल इमामगंज के लिए स्वर्णिम काल होंगे।”
 

पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम

चिराग पासवान ने कहा, “मेरे भाई संतोष सुमन पहले से मंत्री हैं और चुनाव के बाद उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। विरोधी लोग कई तरह की बातें करेंगे, लेकिन मैं कहता हूं, प्रभु जब महागठबंधन की सरकार थी, तब क्या विकास हुआ था? हमें उन बातों में नहीं उलझना है। यह मेरा परिवार है, और मैं अपने परिवार के लिए अपील करने आया हूं। जीत होने पर सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी। हम इसी चुनाव चिन्ह ‘कड़ाही’ में जलेबी और पकौड़ी खाएंगे।”

उन्होंने कहा कि “बिहार में डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतर सोच और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभव की वजह से इस मुकाम तक पहुंची है। अब बिहार की रफ्तार और बढ़ी है।”


वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंच से मगही में कहा, “जो कहना था, वह चिराग पासवान ने कह दिया। विरोधी लोग चिराग और जीतन के बीच मतभेद पैदा करना चाहते हैं, लेकिन हम दोनों एक हैं। जब हम नौ साल रहे, तो पूरे माहौल को शांत रखा। पहले क्या होता था, सब जानते हैं।”

मांझी ने जनता से अपील करते हुए कहा, “जैसे आपने 2015 और 2020 में हमें प्यार और समर्थन दिया था, वैसे ही इस बार दीपा को जिताइए। चिराग और संतोष दोनों भाई हैं, यही भविष्य हैं, और यही आगे गद्दी पर बैठेंगे। चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed