फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   bodhgaya traffic jam long vehicle queue villager mla kumar servjeet traffic rules

Bihar: बोधगया में लगी वाहनों की लंबी कतार, सड़क पर उतरे विधायक कुमार सर्वजीत और पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

Sat, 20 Sep 2025 09:29 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 09:29 AM IST
सार

गया जी जिले में 6 सितंबर से 21 सितंबर तक चल रहे पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से लाखों तीर्थयात्री पिंडदान के लिए पहुंचे। भारी भीड़ के कारण गया शहर और बोधगया में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हुई।

विज्ञापन
bodhgaya traffic jam long vehicle queue villager mla kumar servjeet traffic rules
विधायक कुमार सर्वजीत ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

6 सितंबर से शुरू हुए पितृपक्ष मेले के दौरान देश-विदेश से लाखों हिन्दू सनातन धर्मावलंबी पिंडदान के लिए पहुंचे हैं। यह मेला 21 सितंबर तक चलेगा। तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के कारण गया जी शहर से लेकर बोधगया तक सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिला प्रशासन ने ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए कई सड़क मार्गों को वन-वे किया और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की, लेकिन इसके बावजूद भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


पढ़ें: नवरात्रि पर बिहार से गुजरने वाली 5 जोड़ी ट्रेनों का मैहर में ठहराव, श्रद्धालुओं को होगी बड़ी सहूलियत
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत अचानक सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण करते दिखे। उन्होंने टोटो चालकों को नियमों का पालन कराने के लिए सही दिशा में चलने का निर्देश दिया और गलत दिशा से जा रही ऑटो और बाइक को पीछे करवाया। इसके साथ ही उन्होंने एक लेन में वाहन चलाने की सलाह दी, ताकि तीर्थयात्रियों को सड़क जाम से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कई टोटो चालकों की फोटो और वाहन नंबर रिकॉर्ड किए, जो नियम तोड़ रहे थे। इस पहल से बोधगया में ट्रैफिक नियंत्रण में सुधार हुआ और तीर्थयात्रियों को सुविधा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed