फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rabri devi government residence controversy arvind kumar singh attacks rjd lalu family

Bihar: राबड़ी पर भाजपा का हमला, अरविंद सिंह बोले- सरकारी संपत्ति पर कब्जे की मानसिकता संविधान के खिलाफ

Sat, 30 May 2026 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 05:49 PM IST
सार

गयाजी दौरे पर पहुंचे बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने राजद और लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी संपत्ति किसी की निजी संपत्ति नहीं होती और उसे नियमों के तहत खाली करना पड़ता है।

विज्ञापन
rabri devi government residence controversy arvind kumar singh attacks rjd lalu family
बीजेपी नेता अरविंद कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली नहीं करने संबंधी बयान को लेकर बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लालू परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति पर कब्जा जमाने की मानसिकता लोकतंत्र और संविधान दोनों के खिलाफ है। साथ ही आरोप लगाया कि राजद में आज भी परिवार का आदेश ही अंतिम सत्य माना जाता है।
विज्ञापन


गयाजी दौरे पर पत्रकारों से की बातचीत

बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह एक दिवसीय दौरे पर गयाजी पहुंचे थे। शहर के एक निजी होटल में आयोजित बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने राबड़ी देवी के सरकारी आवास से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राबड़ी देवी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रही हैं। उनके पति लालू प्रसाद यादव भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं उनके पुत्र तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री और तेजप्रताप यादव मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में संवैधानिक पदों पर रह चुके लोगों से कानून और व्यवस्था के प्रति सम्मान की अपेक्षा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी आवास किसी की निजी संपत्ति नहीं

अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी बंगला किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं होता। यह सुविधा केवल पद और दायित्व के आधार पर दी जाती है। जब कोई व्यक्ति किसी पद पर नहीं रहता है, तो उसे निर्धारित नियमों के अनुसार सरकारी आवास खाली करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: जहां मिलता है इंसाफ, वहीं बिक गई थाने की जमीन, बाउंड्री के अंदर की जमीन की रजिस्ट्री से मचा हड़कंप

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी सेवानिवृत्ति या तबादले के बाद भी सरकारी आवास छोड़ने से इनकार कर दे, तो यह पूरी व्यवस्था और कानून का मजाक होगा। उन्होंने कहा कि सरकार और संविधान अपने नियमों के अनुसार चलते हैं और सभी नागरिकों को उनका पालन करना चाहिए।


राजद पर परिवारवाद का लगाया आरोप

भाजपा नेता ने राजद पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है और राजद एक व्यक्ति तथा एक परिवार के इर्द-गिर्द सिमटकर रह गई है। अरविंद सिंह ने तंज कसते हुए कहा, "राजद की स्थिति ऐसी हो गई है कि खाता न बही, जो लालू परिवार कहे वही सही।" उन्होंने दावा किया कि पार्टी के अन्य नेताओं की भूमिका केवल आदेश मानने तक सीमित रह गई है।

कानून से ऊपर कोई नहीं

अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बिहार की जनता जागरूक है और वर्तमान सरकार कानून के शासन में विश्वास करती है। किसी की राजनीतिक हैसियत या दबंगई के आधार पर नियम नहीं बदले जा सकते। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और सरकारी संपत्तियों के उपयोग से जुड़े सभी मामलों में निर्धारित प्रक्रिया का पालन कराया जाएगा। सरकार सभी मामलों में नियमों और संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed