फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Water level of river Falgu increased in Jehanabad, water entered many villages

Bihar: जहानाबाद में फल्गु नदी का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में घुसा पानी, अफरा-तफरी का माहौल

Sat, 23 Aug 2025 11:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Aug 2025 11:26 AM IST
सार

Bihar: लगातार बढ़ रहे जलस्तर से नदी तट पर बसे करीब दो दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हजारों एकड़ में लगी धान की फसल डूब चुकी है और कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है।

विज्ञापन
Bihar: Water level of river Falgu increased in Jehanabad, water entered many villages
बाढ़ का खतरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फल्गु नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे का संकेत देने लगा है। शनिवार देर रात घोसी प्रखंड के कई गांवों में अचानक पानी घुस गया। सुबह होते-होते जल प्रवाह और तेज हो गया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब तीन बजे जब लोग नींद में थे, तभी पानी घरों में घुसने लगा। घबराहट के बीच लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित स्थानों  की ओर पलायन शुरू कर दिया। कई घरों में पानी भर गया है और खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व ही फल्गु नदी के तटबंध टूटने से घोसी प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। उस दौरान किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई थीं। लोग उस संकट से उबर भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर जलस्तर बढ़ने से हालात बिगड़ गए हैं।

विज्ञापन

हालांकि, जिला प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था और लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की थी। फिलहाल प्रशासन की सक्रियता से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है और ग्रामीण सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों की ओर प्रशासन की टीम रवाना हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ननिहाल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत; परिजनों में कोहराम

लगातार बढ़ रहे जलस्तर से नदी तट पर बसे करीब दो दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हजारों एकड़ में लगी धान की फसल डूब चुकी है और कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। कुछ गांवों में लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें स्थानीय प्रशासन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में कैंप करने का निर्देश दिया है। फिलहाल किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है। प्रशासन ने बताया कि आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा।

जिले की सभी नदियों के जलस्तर की नियमित निगरानी की जा रही है। हर दो घंटे पर जलस्तर मापा जा रहा है ताकि संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। प्रशासन का दावा है कि प्रभावित लोगों को राहत और मदद पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed