फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three Brothers Among 5 Arrested in Bihar for Kidnapping Student on His Way to Coaching

Bihar: कोचिंग जा रहे छात्र का अपहरण, डिक्की में बंधक बनाया; एनएच पर घेराबंदी कर तीन घंटे में छुड़ाया

Sat, 13 Jun 2026 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 09:31 PM IST
सार

औरंगाबाद में कोचिंग जा रहे छात्र मुकेश कुमार का अपहरण कर अपराधियों ने उसे कार की डिक्की में बंधक बना लिया था। पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए छात्र को सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Three Brothers Among 5 Arrested in Bihar for Kidnapping Student on His Way to Coaching
पुलिस की गिरफ्त में अपहर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

औरंगाबाद जिले में पुलिस ने अपहरण के एक मामले का महज तीन घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अगवा छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, आठ मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। बरामद युवक की पहचान देवजरा थाना क्षेत्र के धमौल गांव निवासी 24 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


कोचिंग जाते समय किया गया अपहरण
औरंगाबाद सदर के एसडीपीओ-1 सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि औरंगाबाद-देव मुख्य मार्ग पर कोचिंग पढ़ने जा रहे एक छात्र का कुछ अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही देव, देवजरा और मुफस्सिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्काल तकनीकी और खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पता चला कि अपहर्ताओं ने छात्र को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और उसे कार से एनएच-19 के रास्ते डेहरी की ओर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


एनएच-19 पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा के पास घेराबंदी की। पुलिस ने कार समेत पांचों आरोपियों को दबोच लिया और छात्र को सुरक्षित मुक्त करा लिया है। पुलिस के अनुसार, अपहर्ताओं ने मुकेश कुमार का मुंह बांधकर उसे कार की डिक्की में रखा हुआ था। आरोपी उसे हथियार के बल पर अपने साथ ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: तड़पती रही गर्भवती, डॉक्टर के बिना नर्स ने कराई डिलीवरी; जन्म के चंद मिनटों बाद ही नवजात ने तोड़ा दम

तीन सगे भाइयों समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
एसडीपीओ ने बताया कि अपहरण की साजिश तीन सगे भाइयों और उनके दो साथियों ने मिलकर रची थी। गिरफ्तार सभी आरोपी कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं-
  • नीतीश कुमार (29)
  • सतीश कुमार (23)
  • मनीष कुमार (19)
  • रोहित कुमार (24)
  • रोहितकांत तिवारी (25)
अपहरण के कारणों की जांच जारी
पुलिस फिलहाल अपहरण के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। इस संबंध में कैमूर पुलिस से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

परिजनों को सौंपा गया छात्र
सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकेश कुमार को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में मामले से जुड़े कुछ अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed