फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Scorpio ruined girl students return from coaching two died aurangabad bihar news today road accident

Bihar Accident: कोचिंग से लौट रही दो सहेलियों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, दोनों की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

Thu, 02 Jul 2026 01:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 01:01 PM IST
सार

औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड में कोचिंग से घर लौट रही दो 15 वर्षीय छात्राओं की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवारों को मुआवजा और सड़क सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।

विज्ञापन
Bihar: Scorpio ruined girl students return from coaching two died aurangabad bihar news today road accident
कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं को स्कॉर्पियो ने रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही दो छात्राओं की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवारों को मुआवजा तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर ली है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

भतारी गांव के पास हुआ भीषण हादसा

यह हादसा रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के भतारी गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, ओबरा थाना क्षेत्र के नरौला गांव निवासी मो. रियाजुद्दीन की 15 वर्षीय पुत्री अफसरी और रुस्तम अली की 15 वर्षीय पुत्री आशिया रोज की तरह कोचिंग से पढ़ाई कर अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के पोल से टकराने के बाद छात्राओं को मारी टक्कर

ग्रामीणों के मुताबिक, स्कॉर्पियो पहले अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई और इसके बाद सड़क पर जा रही दोनों छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अफसरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशिया ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

दोनों परिवारों में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही दोनों छात्राओं के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। बताया जा रहा है कि दोनों सहेलियां रोज साथ में कोचिंग जाती थीं और साथ ही घर लौटती थीं।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने भतारी मोड़ के पास ओबरा-पौथू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा तथा दुर्घटना संभावित इस मार्ग पर स्थायी सड़क सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

यातायात रहा पूरी तरह बाधित

सड़क जाम के कारण ओबरा-पौथू मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार

सूचना मिलने पर पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

फरार चालक की तलाश में छापेमारी

पुलिस का कहना है कि फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed