फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Road Accident Young man dies after Hiva crushes his bike in Aurangabad his friend condition critical

Bihar Road Accident: हाइवा के बाइक को रौंदने से युवक मरा, साथी की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

Fri, 29 Nov 2024 07:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Nov 2024 07:44 PM IST
सार

हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस दौरान युवक की दर्दनाक मौत हो गई। साथी की हालत गंभीर होने के चलते बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Young man dies after Hiva crushes his bike in Aurangabad his friend condition critical
पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में नबीनगर प्रखंड के बड़ेम ओपी क्षेत्र में नबीनगर-बारुण मुख्य पथ पर खपियां मोड़ के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से रौंद डाला। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान बड़ेम ओपी क्षेत्र के उरदाना गांव निवासी भरत सिंह के पुत्र निखिल कुमार (18) के रूप में की गई है। वहीं, घायल युवक की पहचान बड़ेम ओपी क्षेत्र के ही ओबीपुर गांव निवासी हरिकिशुन शर्मा के पुत्र ओमप्रकाश शर्मा उर्फ पकलु (25) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, उरदाना निवासी निखिल बाइक से अपने भाई को खैरा स्थित बीआरबीसीएल पावर प्लांट के गेट नम्बर-1 के पास स्थित दुकान से घर लाने के लिए अपने एक साथी के साथ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में खपिया मोड़ के पास तेज गति से आ रहे हाइवा ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।  टक्कर मारने के बाद हाइवा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उनके द्वारा नबीनगर-बारूण पथ को जाम कर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर मुआवजे की मांग की। हादसे और जाम की सूचना मिलते ही बड़ेम ओपी इंचार्ज सिमरन राज, एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश, नबीनगर की अंचलाधिकारी निकहत परवीन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया, इसके बाद जाम हटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान घंटे भर तक सड़क जाम रहा। जाम हटाए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, सड़क हादसे में युवक की मौत से उसके पूरे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों की चीख से गांव का पूरा माहौल गमगीन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed