फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar politics: BJP leader Shahnawaz Hussain takes a dig at RJD leader Tejashwi Yadav's article

Bihar: तेजस्वी यादव के लेख पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का तंज, कहा- इतने पढ़े-लिखे नहीं कि लेख खुद लिख सकें

Sat, 21 Jun 2025 06:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Jun 2025 06:51 PM IST
सार

Bihar: विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा हाल ही में लिखे गए एक लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहनवाज हुसैन ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव इतने पढ़े-लिखे नहीं हैं कि वह खुद लेख लिख सकें। यह लेख उनके द्वारा लिखा गया नहीं लग रहा।

विज्ञापन
Bihar politics: BJP leader Shahnawaz Hussain takes a dig at RJD leader Tejashwi Yadav's article
शहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को गया स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार की राजनीति, विकास योजनाओं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई तीखे बयान दिए। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी सीधा हमला बोला।

विज्ञापन

शाहनवाज हुसैन ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने गया का नाम ‘गयाजी’ कर दिया। यह सिर्फ नाम परिवर्तन नहीं, आस्था और पहचान का सम्मान है। गयाजी और बोधगया में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिसे लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक योजनाएं धरातल पर उतारी हैं।”

विज्ञापन

एनडीए एकजुट होकर लड़ेगा 2025 का चुनाव
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एनडीए गठबंधन एकजुट होकर 2025 के विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और आशीर्वाद तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। बीजेपी, जेडीयू, लोजपा, हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी सभी मिलकर एक मजबूत गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता का भरोसा केवल एनडीए पर है। “चुनाव आते ही कई नई पार्टियां मैदान में उतरेंगी, लेकिन जनता का विश्वास सिर्फ एनडीए पर कायम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिजली विभाग की लापरवाही से मासूम की मौत, हाईटेंशन तार की चपेट में आया था; ग्रामीणों में आक्रोश

तेजस्वी यादव पर तीखा हमला
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा हाल ही में लिखे गए एक लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहनवाज हुसैन ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव इतने पढ़े-लिखे नहीं हैं कि वह खुद लेख लिख सकें। यह लेख उनके द्वारा लिखा गया नहीं लग रहा। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव हमेशा से अपने और अपने परिवार के आरक्षण के पक्ष में रहे हैं, न कि समाज के वंचित वर्गों के लिए। उन्होंने आगे कहा कि 1994 में जब संसद में आरक्षण का मुद्दा उठा था, तब नीतीश कुमार ने पूरी मजबूती से पिछड़ों और दलितों की आवाज उठाई थी। मुख्यमंत्री बनते ही नीतीश जी ने इन वर्गों को आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

नीतीश के स्वास्थ्य पर सवाल बेबुनियाद
राजद द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर बार-बार उठाए जा रहे सवालों को खारिज करते हुए शाहनवाज ने कहा कि नीतीश जी सुबह 9 बजे से लेकर देर रात तक लगातार काम करते हैं। वह बिहार और बिहार की जनता के लिए समर्पित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में वृद्धजन, दिव्यांग, असहाय और गरीबों को दी जाने वाली सहायता राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 करने के फैसले की भी सराहना की। “यह ऐतिहासिक फैसला तेजस्वी यादव की घोषणाओं की हवा निकालने वाला कदम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed