{"_id":"682057db8c9eb029ef06ca7f","slug":"bihar-police-constable-suicide-in-police-line-jehanabad-bihar-news-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पुलिस लाइन में सिपाही ने खुद को मारी गोली, बिहार पुलिस कांस्टेबल की आत्महत्या से जहानाबाद में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पुलिस लाइन में सिपाही ने खुद को मारी गोली, बिहार पुलिस कांस्टेबल की आत्महत्या से जहानाबाद में हड़कंप
Sun, 11 May 2025 01:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 11 May 2025 01:34 PM IST
सार
Bihar Police : बिहार में एक बार फिर एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। इस बार भी एक पुलिस लाइन में ही सुसाइड का मामला सामने आया है। एक साल में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इस बार जहानाबाद में सिपाही ने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : AI Generated
विस्तार
बिहार के जहानाबाद जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले की पुलिस लाइन में एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पुलिस लाइन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, सिपाही का नाम विनोद चौधरी था, जो गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वे फिलहाल जहानाबाद कोर्ट में तैनात थे और हाल ही में उनका तबादला रोहतास जिले में किया गया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एक महीने पहले उनकी पत्नी का बीमारी से निधन हो गया था, जिससे वे काफी दुखी और मानसिक तनाव में थे। रविवार को दोपहर में उन्होंने पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीमा पर गोलीबारी में बिहार का सपूत बलिदान; BSF जवान इम्तियाज ने सीमा पर दिखाया अदम्य साहस
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह और एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव और डिप्रेशन को मुख्य कारण माना जा रहा है। मीडिया को फिलहाल घटनास्थल के आसपास कवरेज की अनुमति नहीं दी गई है।