फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: People of Imamganj were misled by calling boys-girls from other states, Jitan Manjhi's big attack on PK

Bihar: 'दूसरे राज्यों से लड़का-लड़की बुलाकर लोगों को किया दिग्भ्रमित'- पीके पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा हमला

Sun, 01 Dec 2024 05:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इमामगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इमामगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Dec 2024 05:05 PM IST
सार

Imamganj News: मांझी ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास पैसा और संसाधन हैं, जिसकी बदौलत वे मैनेजमेंट के नाम पर झूठे वादों के साथ लोगों को फंसाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
Bihar: People of Imamganj were misled by calling boys-girls from other states, Jitan Manjhi's big attack on PK
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में हाल ही में संपन्न इमामगंज विधानसभा उपचुनाव के बाद जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जन सुराज पर झूठे प्रचार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह कर वोट हासिल किए गए।

विज्ञापन

 
‘दूसरे राज्यों से बुलाए गए लड़के-लड़कियां’
जीतन राम मांझी ने दावा किया कि जन सुराज पार्टी ने बिहार के बाहर से 50 लड़कियां और 200 लड़के बुलाकर इमामगंज में लोगों को दिग्भ्रमित किया। मांझी ने कहा कि ये लोग दो महीने तक यहां रुके, रेवटी (दावत) लगाई गई, खान-पान हुआ और लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की गई। रात में 100 से 150 लोगों को खिलाने की व्यवस्था होती थी। उनका आरोप है कि प्रशांत किशोर ने इन गतिविधियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर झूठे वादों के जरिए वोट जुटाए।
विज्ञापन

 
‘झूठा प्रचार और अफवाहों का सहारा’
जीतन राम मांझी ने छकरबंधा इलाके में बीएसएनएल टॉवर लगाने के मुद्दे पर भी जन सुराज पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जन सुराज ने अफवाह फैलाई कि यहां टॉवर नहीं है। जबकि पहले से 3जी टॉवर मौजूद है। जल्द ही इसे 4जी और 5जी में अपग्रेड किया जाएगा। बिना मंजूरी के कोई टॉवर नहीं लग सकता। प्रशांत किशोर झूठे प्रचार के जरिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘जन सुराज के पास है संसाधनों की ताकत’
मांझी ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास पैसा और संसाधन हैं, जिसकी बदौलत वे मैनेजमेंट के नाम पर झूठे वादों के साथ लोगों को फंसाने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने अरबों रुपये कमा लिए हैं। उसी पैसे से झूठा प्रचार कर इमामगंज और डुमरिया की जनता को भ्रमित किया।

 
‘हमने इमामगंज में विकास किया है’
जीतन राम मांझी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इमामगंज और डुमरिया में शांति व्यवस्था कायम है। उन्होंने कहा कि 2015 से पहले डुमरिया में शाम तीन बजे के बाद लोग बाहर नहीं निकलते थे, लेकिन अब लोग रात 11 बजे भी आराम से घूमते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed