फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Water level of Dardha and Jamune rivers increased in Jehanabad water entered houses in Jafarganj

Bihar News: जहानाबाद में दरधा और जमुने नदी का जलस्तर बढ़ा, जाफरगंज मोहल्ले के दर्जनों मकानों में घुसा पानी

Sun, 25 Aug 2024 03:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 25 Aug 2024 03:29 PM IST
सार

स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात में अचानक दरधा और जमुने नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई और देखते ही देखते कई घरों में पानी घुस गया। पानी को बढ़ते देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन
Bihar News: Water level of Dardha and Jamune rivers increased in Jehanabad water entered houses in Jafarganj
पुलिया पार करते लाेग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिला मुख्यालय के बीचों-बीच बह रही दरधा और जमुने नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण शहर के निचले इलाकों में अफरा-तफरी मच गई है। दरधा नदी पर बने जाफरगंज के पास पुलिया पर पानी का तेज बहाव हो रहा है, जिससे जाफरगंज मोहल्ले के लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया पार कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से अब तक किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण लोग नदी के पानी से भरी पुलिया को पार करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


नदी का जलस्तर बढ़ने से जाफरगंज मोहल्ले के लगभग दो दर्जन से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। नदी किनारे बसे दर्जनों घरों के लोग अपने-अपने घरों से सामान निकालकर ऊंचे स्थानों पर जाने को मजबूर हो रहे हैं। बता दें कि जहानाबाद जिला मुख्यालय के बीचों-बीच से दरधा और जमुने नदी गुजरती है। इन नदियों के दोनों किनारों पर लोगों ने अतिक्रमण कर घर बना लिए हैं। ऐसे में कई घरों में बाढ़ का पानी पहले ही घुस चुका है, जबकि अन्य घरों में भी पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात में अचानक दरधा और जमुने नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई और देखते ही देखते कई घरों में पानी घुस गया। पानी को बढ़ते देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे। सबसे गंभीर स्थिति जाफरगंज जाने वाली पुलिया पर है, जहां पुल पर पानी चढ़ने के बावजूद लोग पुल पार करने से नहीं कतरा रहे हैं। लोग पैदल, साइकिल और ऑटो से पुलिया पार कर रहे हैं, जबकि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed