फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   atmosphere changed during fun heavy kicking and punching four people injured in Jehanabad bihar

Bihar News: दोस्तों के मजाक पर हुआ बवाल, दर्जनभर लोगों ने घर में घुसकर पीटा; चार घायल

Mon, 16 Mar 2026 03:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 03:57 PM IST
सार

Bihar News: जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के कलडीह गांव में हंसी-मजाक के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक युवक के दोस्तों को मजाक करने से रोकने पर नाराज होकर उन्होंने पहले मारपीट की और फिर दर्जनभर लोगों के साथ घर पर हमला कर दिया।  

विज्ञापन
atmosphere changed during fun heavy kicking and punching four people  injured in Jehanabad bihar
अस्पताल में भर्ती घायल

विस्तार

जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के कलडीह गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक के साथ मजाक कर रहे उसके दोस्तों को जब उसके भाई ने ऐसा करने से रोका तो बात बढ़ गई। आरोप है कि इससे नाराज होकर पहले दोस्तों ने युवक के भाई के साथ मारपीट की और बाद में अपने अन्य साथियों को बुलाकर घर पर हमला कर दिया। इस घटना में दो महिलाओं सहित परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मजाक से शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार गांव में एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ खड़ा था और आपस में मजाक-मस्ती कर रहा था। इसी दौरान युवक के भाई ने दोस्तों को मजाक करने से मना किया। बताया जाता है कि इस बात से नाराज होकर वहां मौजूद युवकों ने पहले उससे उलझना शुरू कर दिया और देखते-देखते बात मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन


दर्जनभर लोगों के साथ घर पर हमला
पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रारंभिक झड़प के बाद आरोपी युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद करीब एक दर्जन लोगों को साथ लेकर दोबारा पहुंचे। इसके बाद सभी ने मिलकर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ धक्का-मुक्की तथा मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महिलाओं समेत चार घायल
हमले में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।


ये भी पढ़ें: सात मार्च से लापता मुस्कान को ढूंढती रही मां, नौ दिन बाद खेत में मिली छात्रा की लाश

पुलिस कर रही जांच
घायलों ने अस्पताल में घटना की पूरी जानकारी दी है। पीड़ितों का कहना है कि मामूली बात को लेकर आरोपियों ने बेवजह हमला कर पूरे परिवार को निशाना बनाया। वहीं सूचना मिलने के बाद परस बीघा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed