फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Sensation due to finding dead bodies of a young man and woman on railway track

Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Sep 2025 03:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 12 Sep 2025 03:23 PM IST
सार

दोनों 6 सितंबर से घर से लापता थे और परिजनों ने 7 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की है और हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर मामले की तहकीकात कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Sensation due to finding dead bodies of a young man and woman on railway track
युवक सुबोध और युवती लवली। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना गया रेल खंड पर एक युवक और युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला पटना से सटे धनरूआ थाना क्षेत्र के नदवां और पोठही स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक का है। पटना पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक और युवती की पहचान धनरूआ थाना क्षेत्र के सिगरामपुर के रहने वाले युवक सुबोध कुमार उर्फ लोहा, जबकि युवती की पहचान लवली कुमारी के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


पटना पुलिस ने सुबोध उर्फ लोहा और युवती लवली कुमारी के शव रेलवे ट्रैक से क्षत विक्षत हालत में बरामद किए। इस संबंध में धनरूआ डीएसपी कन्हैया सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की डेड बॉडी कई टुकड़ों में मिली है। दोनों डेड बॉडी की पहचान कर ली गई है। सुबोध उर्फ लोहा और लवली कुमारी में की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों 6 सितंबर से घर से फरार हो गए थे। परिजनों ने सात सितंबर को मिसिंग का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- संजय झा के बयान पर गर्माई सियासत, राजद नेता इम्तियाज अशफी बोले- भ्रम फैलाने में जुटा है एनडीए
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है। बताया जा रहा है कि एक युवक और लापता है, जिसकी भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed