फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Security of Gaya Mahabodhi Temple will be on lines of NSG, police officers inspected temple

Bihar News: एनएसजी की तर्ज पर होगी महाबोधि मंदिर की सुरक्षा, पुलिस अधिकारियों ने मंदिर का किया निरीक्षण

Tue, 10 Sep 2024 08:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 10 Sep 2024 08:42 PM IST
सार

Gaya News: 2001 बैच के आईपीएस शालीन मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर गया पहुंचे। जहां उन्होंने जिले में बने एसटीएफ के प्रशिक्षण भवन का निरीक्षण किया, फिर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Bihar News: Security of Gaya Mahabodhi Temple will be on lines of NSG, police officers inspected temple
महाबोधि मंदिर गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में विश्व धरोहर व बुद्ध की ज्ञान स्थली महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को वरीय पुलिस अधिकारियों ने जायजा लिया। महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए 2001 बैच के आईपीएस शालीन मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर गया पहुंचे। जहां उन्होंने जिले में बने एसटीएफ के प्रशिक्षण भवन का निरीक्षण किया और फिर महाबोधि मंदिर पहुंचे। उसके बाद महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन




बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी शालीन एनएसजी तथा एसपीजी में डीआईजी और आईजी अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। अब पुनः बिहार कैडर में वापस आ गए हैं। बिहार सरकार ने 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी शालीन को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और एसटीएफ का आईजी बनाया है। उसके बाद उनके अनुभव को देखते हुए और उनकी इस समीक्षा के बाद महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एनएसजी के तर्ज पर करने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके तहत महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में तैनात बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल को तैयार कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने अपने निरीक्षण करने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए मगध रेंज के आईजी क्षत्रनील सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली महाबोधि मंदिर में देश विदेश से लाखों लाख की संख्या में बौद्ध श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है। वर्ष 2013 में यहां आतंकियों द्वारा बम प्लांट किया गया था। उस दौरान महाबोधि मंदिर में सीरियल बम विस्फोट की घटना घटी थी। आतंकी वारदात के बाद महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के हवाले कर दिया गया था। वहीं, आतंकियों द्वारा दूसरी वर्ष 2018 में भी बम को प्लांट किया गया था। उसके बाद से महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया था। अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी शालीन के इस दौरे के बाद बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल को एनएसजी और एसपीजी की तरह तैयार कर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed