फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RSS and BJP Protest in Gaya Against Attacks on Hindus in Bangladesh

Bihar News: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में BJP-RSS का प्रदर्शन, मोदी सरकार से कर दी यह मांग

Thu, 05 Dec 2024 03:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 03:38 PM IST
सार

Gaya News: बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वह बंगलादेश सरकार से हमलावारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

विज्ञापन
Bihar News: RSS and BJP Protest in Gaya Against Attacks on Hindus in Bangladesh
बंगलादेश के खिलाफ बीजेपी व संघ का एकदिवसीय धरना

विस्तार

बिहार के गया जिले में गुरुवार को गया शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान के धरना स्थल पर बंगलादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आरएसएस व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई। धरना के माध्यम से संघ और भाजपा के नेताओं के द्वारा बंगलादेश में हिंदुओं, जैन और बौद्ध धर्मावलंबियों की हत्या, मंदिर में तोड़फोड़ और महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर गया महानगर के विधायक सह बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार सहित संघ और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होकर विरोध जताया।

विज्ञापन


हिन्दुओं के साथ हो रहे अत्याचार दुखद
इस मौके पर नगर विधायक सह सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि बहुत दुखद घटना घट रही है। बांग्लादेश हो, कनाडा हो या पाकिस्तान हो लगातार मंदिर तोड़े जा रहे है, हिन्दू समाज पर हमला हो रहा है। इस्कॉन धर्म के लोगों के साथ गलत व्यवहार के साथ-साथ लोगों को जेल में बंद कर दिया जा रहा है। महिलाओं पर हमले किए जा रहे है। हत्या हो रही है, उनके संपति को लुटे जा रहा है। हिन्दू समाज के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है। उसके विरोध में आज भारत के कोने-कोने में हिन्दू समाज को संगठित होकर आज धरना के माध्यम से मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

बंगलादेश के खिलाफ बीजेपी व संघ का एकदिवसीय धरना

विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलादेश सरकार करें कार्रवाई
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंगलादेश में जो सनातन धर्म गुरु जो है हिन्दू है, उनको सरकार सुरक्षा प्रदान करें। उनका जो नुकसान है, उसका भरपाई करे और ऐसे में जो संलिप्त है उसके खिलाफ वहां की सरकार सख्त कार्रवाई करें।

 

 

बंगलादेश के खिलाफ बीजेपी व संघ का एकदिवसीय धरना


समाज के लोग भी उतरे सड़कों पर
बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि भारत सरकार अपने स्तर से बात कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी बंगलादेश से लगातार बात कर रहे है। समाज की भी जिम्मेवारी है। समाज के लोग आज सड़कों पर आए है और इस बात को गति देने का काम कर रहे है। वैसे प्रधानमंत्री अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहे है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed