{"_id":"66753b5c4ed37d84c40e6c18","slug":"bihar-news-rpf-saved-life-of-a-female-passenger-at-gaya-junction-she-had-fallen-while-boarding-moving-train-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गया जंक्शन पर आरपीएफ ने एक महिला यात्री की बचाई जान, चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गया जंक्शन पर आरपीएफ ने एक महिला यात्री की बचाई जान, चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरी थी
Fri, 21 Jun 2024 02:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:05 PM IST
सार
Gaya News: गया जंक्शन पर आरपीएफ ने चलती ट्रेन से गिर रही महिला यात्री की जान बचा ली। दरअसल, महिला यात्री का हाथ ट्रेन के दरवाजे के हैंडल से सरक गया था, जिसकी वजह से वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में नीचे गिरने लगी थी।
विज्ञापन
महिला यात्री की जान बचाते आरपीएफ जवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया जंक्शन पर शुक्रवार को एक महिला यात्री को चलती गाड़ी से नीचे गिरने से बचाकर आरपीएफ ने उनकी जान बचा ली। गया आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि आपरेशन जीवन रक्षा के तहत यात्री को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि 21 जून यानी आज शुक्रवार को आरपीएफ पोस्ट गया के अधिकारी और स्टाफ द्वारा अप एवं डाउन से आने वाली गाड़ियों को सुरक्षित पास कराया जा रहा था। उसी दौरान हादसा होने से रोक लिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गाड़ी संख्या 13009 अप दून एक्सप्रेस गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-1 पर समय करीब 04:51 बजे आने के बाद अपने निर्धारित ठहराव के बाद समय करीब 05:00 खुल गई। तभी देखा गया कि एक महिला यात्री चलती हुई गाड़ी में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उनका हाथ अनियंत्रित हो गया। जिस कारण उनका हाथ दरवाजा से लगे हैंडल पकड़े नीचे घिसटते हुए आगे बढ़ रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिल्ली एंड में ट्रेन पास करा रहे प्रधान आरक्षी रमेश चंद राम रेसुब पोस्ट गया के साथ उप निरीक्षक अजय तिगा द्वारा सूझबूझ और सतर्कतापूर्वक महिला यात्री को गाड़ी और प्लेटफॉर्म के बीच रहे गैप में नीचे गिरने से बचा लिया गया। जिसे ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर द्वारा देखा तो उक्त गाड़ी के गार्ड को वॉकी-टॉकी से गाड़ी को धीमा करने की सूचना दी। उसके बाद महिला यात्री को उसी ट्रेन में चढ़ाया गया। उन्होंने बताया समय का अभाव होने के कारण महिला यात्री का यात्रा विवरण नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कई ऐसी संभावित घटनाओं को गया आरपीएफ पोस्ट के पदाधिकारियों की टीम और इनके साथ रहे जवान कई यात्रियों की जान बचाते आ रहे हैं। उन्हें समय-समय पर पुरस्कृत भी किया जाता रहा है।