{"_id":"674886c034912c8c740cd3e3","slug":"bihar-news-police-arrested-a-drunk-sub-inspector-in-gaya-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गजब है भाई...जहां शराबबंदी है वहीं शराब के नशे में धुत मिला सब-इंस्पेक्टर, अब हवालात की रोटी तोड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गजब है भाई...जहां शराबबंदी है वहीं शराब के नशे में धुत मिला सब-इंस्पेक्टर, अब हवालात की रोटी तोड़ेगा
Thu, 28 Nov 2024 08:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 28 Nov 2024 08:36 PM IST
सार
फिलहाल, यह बात सभी को मालूम है कि बिहार में शराबबंदी है। और इस पर पूरी तरह से निगरानी रखने के लिए पुलिस की पहली जिम्मेदारी भी बनती है। लेकिन यहां तो उल्टा ही हो गया। दरअसल, एक सब-इंस्पेक्टर ही शराब के नशे में धुत मिला है।
विज्ञापन
आमस थाना, गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में गया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गया पुलिस ने पूर्ण शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए अपने ही एक पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर एक सख्त संदेश दिया है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-01 के निर्देश पर की गई। जिन्हें 27 नवंबर 2024 को ERSS-02 आमस में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार तिवारी के नशे में होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
वहीं, इस तरह की सूचना की पुष्टि के लिए तुरंत सत्यापन प्रक्रिया शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस अधिकारी द्वारा शराब के सेवन की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में 28 नवंबर को गया जिले के आमस थाना में कांड संख्या 396/24 दर्ज किया गया। बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2022 की धारा-37 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गया पुलिस का सख्त रुख
हालांकि, गया पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए लोगों को स्पष्ट कर दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर किसी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी। चाहे वह आम नागरिक हो या फिर पुलिस विभाग के अधिकारी हो। यह कदम पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति और कानून के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कार्रवाई के कारण चारो ओर खबर गया पुलिस की खूब चर्चा हो रही है। गया वासी सीनियर एसपी आशीष भारती की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
विज्ञापन