Bihar News: NEET छात्रा केस में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मृतका के मामा से की पूछताछ
Bihar News: सीबीआई नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सक्रिय हो गई है। गुरुवार को सीबीआई मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव पहुंची और छात्रा के मामा से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान मृतका के मामा ने सीबीआई को अहम जानकारी दी है।
विस्तार
नीट छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। गुरुवार को सीबीआई की टीम मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में छात्रा के मामा से पूछताछ के लिए पहुंची। यहां पूछताछ के दौरान मामा ने बताया कि उन्होंने छात्रा को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाने और इलाज कराने में मदद की थी।
कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही CBI
सूत्रों के अनुसार, मामा ने छात्रा के हॉस्टल में रखे कुछ सामान घर लाने की अनुमति भी मांगी थी। जांच टीम मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर जानकारी जुटा रही है।
बढ़ाई गई परिवार की सुरक्षा
घटना के बाद परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 14 फरवरी को परिवार को धमकी भरी पर्ची मिली थी, जबकि 16 फरवरी को एक और संदेश खिड़की से फेंका गया। पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है, अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और घर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें: मैट्रिक की परीक्षा में लापरवाही पड़ी भारी, धमदाहा में दो केंद्राधीक्षक नपे, ड्यूटी से हटाए गए आठ वीक्षक
परिजनों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है CBI
सीबीआई टीम ने पहली बार छात्रा के गांव पतियावां में माता-पिता और भाई से लंबी पूछताछ की। बाद में भाई का मोबाइल फोन जप्त कर पटना ले जाया गया। टीम लगातार सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.