फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news JehanabadFive-year-old boy dies in Jehanabad hostel, family blocks NH-22 alleging murder

Bihar : पांच साल के बच्चे की हॉस्टल में हत्या; UKG के छात्र के शरीर पर क्रूरता के निशान देख पुलिस भी कांपी

Mon, 06 Apr 2026 03:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 03:48 PM IST
सार

जहानाबाद के लोदीपुर गुरुकुल हॉस्टल में पांच वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। शरीर पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और NH-22 जाम किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar news JehanabadFive-year-old boy dies in Jehanabad hostel, family blocks NH-22 alleging murder
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले के लोदीपुर स्थित एक गुरुकुल हॉस्टल में सोमवार को पांच वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुहापाकड़ गांव निवासी धनंजय कुमार के पुत्र आशु कुमार के रूप में हुई है, जो यूकेजी का छात्र था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-22 को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे हॉस्टल प्रबंधन की ओर से फोन कर बच्चे की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देखकर हैरान रह गए। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की गर्दन और आंख के पास गहरे जख्म थे, जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।

विज्ञापन

बच्चे को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना था कि जब तक सख्त कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; मां कपड़ा धोती रही, गंगा में समा गया मासूम; तीन साल के बच्चे की मौत के बाद मुआवजे को लेकर हंगामा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है और कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बताया जाता है कि उक्त हॉस्टल तीन मंजिला भवन में संचालित हो रहा था, जहां 100 से अधिक बच्चे रहकर पढ़ाई करते थे। घटना के बाद अन्य बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों को घर ले गए। वहीं हॉस्टल के कई कर्मचारी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एहतियातन हॉस्टल परिसर को सील कर दिया है।

एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में कई पहलू सामने आ रहे हैं। परिजन जहां हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं हॉस्टल प्रबंधन का दावा है कि बच्चा गिरने से घायल हुआ था। फिलहाल हॉस्टल प्रभारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed