फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : 4 persons including 3 innocent children of Gayaji died in Delhi road accident, ten people injured

Bihar : दिल्ली सड़क हादसे में गयाजी के तीन मासूम समेत चार लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुःख

Thu, 22 May 2025 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी / दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी / दिल्ली Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 May 2025 09:13 PM IST
सार

Gayaji News: मंत्री संतोष कुमार सुमन ने दुर्घटना को लेकर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि हमें सुबह ही इस हादसे की जानकारी मिल गई थी। घायलों और बचे हुए लोगों को हमारे आवास पर बुलाया गया है। उनके रहने और इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News : 4 persons including 3 innocent children of Gayaji died in Delhi road accident, ten people injured
दिल्ली सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों समेत पूरा गांव शोक में डूबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने बिहार के गया जिले के एक छोटे से महादलित टोला चपरी को गहरे शोक में डुबो दिया। हरियाणा के रेवाड़ी में मजदूरी करने जा रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन के पलटने से तीन मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा बुधवार सुबह दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 इलाके में हुआ, जब पिकअप वाहन का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन

 
दिल्ली पहुंचते ही उजड़ गया सपना
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत झिकटिया पंचायत के चपरी गांव से करीब 30 मजदूर, अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली के लिए निकले थे। वे दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर उतरे और वहां से एक पिकअप वाहन के जरिए हरियाणा के रेवाड़ी स्थित एक निर्माण स्थल की ओर रवाना हुए। लेकिन उनका यह सफर किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। द्वारका सेक्टर 23 के पास जैसे ही वाहन पहुंचा, टायर फटने के कारण वह पलट गया और कई मजदूर उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन

 
चार लोगों की मौत और दस घायल, गांव में मचा कोहराम
इस हादसे में चपरी गांव के रणजीत कुमार (26) पिता फेकू मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथ तीन मासूम बच्चे भी इस हादसे का शिकार बन गए। इनमें लक्ष्मीनिया कुमारी पिता रणजीत भारती, शीशम कुमारी (7) पिता राजेश भारती और गौरव कुमार (7) पिता संजय मांझी शामिल हैं। इसके अलावा करीब दस अन्य मजदूर घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महादलित टोले में पसरा मातम, रोते-बिलखते परिजन
जब हादसे की खबर गांव पहुंची तो चपरी गांव में कोहराम मच गया। पूरे टोले में शोक का माहौल है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया, उनके घरों में चूल्हा तक नहीं जला। महिलाओं के विलाप और बच्चों की सिसकियों से गांव का हर कोना गूंज उठा। गांववालों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का कोई हादसा हुआ हो, लेकिन इस बार दर्द और गहराई से महसूस किया जा रहा है क्योंकि मासूम बच्चों की जान गई है।
 
मंत्री ने जताई संवेदना, व्यवस्था का दिया भरोसा
घटना पर बिहार सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि हमें सुबह ही इस हादसे की जानकारी मिल गई थी। घायलों और बचे हुए लोगों को हमारे आवास पर बुलाया गया है। उनके रहने और इलाज की व्यवस्था की जा रही है। जिनकी मौत हुई है, उनके पार्थिव शरीर को वापस भेजने की कोशिश की जा रही है।
 
पलायन और बंधुआ मजदूरी पर मंत्री का सवाल
मंत्री संतोष सुमन ने इस अवसर पर बिहार से मजदूरों के पलायन और बंधुआ मजदूरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भोले-भाले मजदूरों को बरगला कर बाहर ले जाते हैं और दिन-रात काम करवाते हैं, लेकिन बदले में मजदूरी नाममात्र की दी जाती है। यह बंधुआ मजदूरी का ही रूप है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और भरोसा दिलाया कि बिहार सरकार रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है।

 

Bihar News : 4 persons including 3 innocent children of Gayaji died in Delhi road accident, ten people injured
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के द्वारिका सेक्टर- 23 के पास वाहन दुर्घटना में बिहार के गया जिले के रहनेवाले 4 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक संतृप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही अन्य विभागों से भी मिलने वाली अनुमान्य सहायता राशि मृतक के आश्रितों को उपलब्ध करायी जायेगी। मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवारों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

स्थानिक आयुक्त से भी सीएम ने की बात 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि दिल्ली सरकार से समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके मूल निवास स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। साथ ही इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज कराने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed