फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Ex BJP MP stopped fraud with womens for filling Mai-Behin Yojana form told truth aurangabad bihar

Bihar: महिलाओं से ‘माई-बहिन योजना’ के नाम पर भरवाया जा रहा था फॉर्म, पूर्व सांसद ने मौके पर खोली पोल; जानें

Mon, 01 Sep 2025 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Sep 2025 05:42 PM IST
सार

Bihar: सुशील कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने खुद वह फॉर्म देखा। उसमें आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और IFSC कोड जैसी व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा रही थी। यह जानकारी देने पर महिलाओं के बैंक खातों से पैसे उड़ने का खतरा है।

विज्ञापन
Bihar News : Ex BJP MP stopped fraud with womens for filling Mai-Behin Yojana form told truth aurangabad bihar
फॉर्म देखते व महिलाओं को संबोधित करते पूर्व सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

चुनावी साल में वोटरों को लुभाने के नाम पर तरह-तरह के खेल शुरू हो गए हैं। ऐसा ही मामला औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के कारा बाजार में सामने आया, जहां महिलाओं से ‘माई-बहिन योजना’ के तहत प्रतिमाह 2500 रुपये देने का झांसा देकर फॉर्म भरवाया जा रहा था। सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और महिलाओं को रोकते हुए सच्चाई बताई।

राजद नेता पर लगाया आरोप
जानकारी के मुताबिक, युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष फहीम अंसारी द्वारा हजारों महिलाओं को बुलाकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। उन्हें यह कहकर फॉर्म भरवाया जा रहा था कि ‘माई-बहिन योजना’ के तहत हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। पूर्व सांसद ने वहां पहुंचकर महिलाओं से बातचीत की और बताया कि बिहार सरकार की ओर से इस नाम की कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से धोखाधड़ी है और लोगों को ऐसे भ्रमजाल में नहीं फंसना चाहिए।

विज्ञापन


पढ़ें: ससुराल में सोई नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, छोटी बहन गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म में मांगी जा रही थी निजी जानकारी
सुशील कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने खुद वह फॉर्म देखा। उसमें आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और IFSC कोड जैसी व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा रही थी। यह जानकारी देने पर महिलाओं के बैंक खातों से पैसे उड़ने का खतरा है।

थानाध्यक्ष को लगाई फटकार
पूर्व सांसद ने मौके से ही ओबरा थानाध्यक्ष को फोन कर फटकार लगाई और कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह का फर्जीवाड़ा आपके इलाके में हो रहा है, जिसे रोकना पुलिस की जिम्मेदारी है। वहीं, कुछ महिलाओं ने पूर्व सांसद को बताया कि उन्हें कहा गया था कि यदि वे राजद को वोट देंगी, तो हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। इतना ही नहीं, फॉर्म भरने के नाम पर उनसे पैसे भी मांगे जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed