फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: DM action on corruption removed rural housing assistant from selection aurangabad bihar news today

Bihar News : भ्रष्टाचार के आरोप पर डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण आवास सहायक चयनमुक्त

Thu, 19 Jun 2025 10:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 19 Jun 2025 10:34 PM IST
सार

भ्रष्टाचार की शिकायत पर औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता बरतने के आरोप में एक ग्रामीण आवास सहायक को चयनमुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: DM action on corruption removed rural housing assistant from selection aurangabad bihar news today
डीएम श्रीकांत शास्त्री

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता की शिकायतें अब आम हो गई हैं, जिसे सरकार और प्रशासन ने गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में, शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवास सहायकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। औरंगाबाद में भी ऐसी ही एक शिकायत पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने गुरुवार को ओबरा प्रखंड की उब पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक रविश कुमार भारती को बर्खास्त कर दिया है। उन पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, लाभार्थियों से अवैध राशि की वसूली और नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप है। इसी वजह से उन्हें सेवा से हटाया गया है।

विज्ञापन


एकौना गांव के लाभार्थियों ने की थी शिकायत
दरअसल, उब पंचायत के एकौना गांव के लाभार्थियों ने औरंगाबाद के जिलाधिकारी से आवास सहायक की शिकायत की थी। शिकायत में लाभार्थियों ने आरोप लगाया था कि आवास सहायक योजना की किस्त जारी करने के लिए अवैध राशि की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


आरोपों की जिलाधिकारी ने कराई जांच
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के निदेशक (लेखा, प्रशासन एवं स्व-नियोजन) से मामले की जांच कराई। उनकी स्थलीय जांच में आरोपों की पुष्टि हुई कि रविश कुमार भारती ने न केवल योजनागत प्रक्रिया का उल्लंघन किया, बल्कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद लाभार्थियों को समय पर राशि जारी नहीं की, जिससे योजना के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीसी ने भी पाया आवास सहायक को दोषी
मामले की सुनवाई और तथ्यों के परीक्षण के बाद औरंगाबाद की उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह ने भी रविश कुमार भारती को कार्य में लापरवाही बरतने, निजी स्वार्थ के लिए कार्य करने एवं अवैध वसूली करने का दोषी मानते हुए सेवा से बर्खास्त करने की जिलाधिकारी से अनुशंसा की। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्रामीण आवास सहायक को बर्खास्त कर दिया।


भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई जा रही 'जीरो टॉलरेंस' की नीति
जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि औरंगाबाद जिला प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई गई है। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों में आवास योजना एवं आवास सर्वे कार्य की नियमित समीक्षा एवं स्थलीय जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने पर सभी स्तर के कर्मियों और पदाधिकारियों पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के मामले में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत ही आवास सहायक को बर्खास्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed