Bihar News: उपमुखिया पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, हुई दर्दनाक मौत; तीन आरोपी गिरफ्तार
Bihar News: उपमुखिया किसी निमंत्रण से अपने गांव चुड़ीहारा बिगहा लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विस्तार
घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे की है। बेलागंज थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
निमंत्रण से लौटते समय घात लगाकर हमला
मिली जानकारी के अनुसार, उपमुखिया किसी निमंत्रण से अपने गांव चुड़ीहारा बिगहा लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
तीन आरोपी सात घंटे के अंदर गिरफ्तार
प्राप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए बेलागंज थानाध्यक्ष ने तत्काल घटना के बाद मामले में संलिप्त तीन अपराधियों को मात्र सात घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कामता मिश्रा पिता स्व. श्यामवरण मिश्रा, सुधीर मिश्रा पिता कामता मिश्रा, रणधीर मिश्रा, पिता राजाराम मिश्रा के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ग्राम चुड़ीहारा बिगहा, थाना बेलागंज, जिला गया के निवासी हैं।