फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Criminals fired indiscriminately on the deputy chief in gaya

Bihar News: उपमुखिया पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, हुई दर्दनाक मौत; तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2025 02:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Feb 2025 02:42 PM IST
सार

Bihar News: उपमुखिया किसी निमंत्रण से अपने गांव चुड़ीहारा बिगहा लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Bihar News: Criminals fired indiscriminately on the deputy chief in gaya
उपमुखिया पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में अपराधियों ने उपमुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के चिरैला पंचायत की है। उपमुखिया महेश मिश्रा, जिन्हें अपराधियों ने चुड़ीहारा बिगहा के पास गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे की है। बेलागंज थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

निमंत्रण से लौटते समय घात लगाकर हमला
मिली जानकारी के अनुसार, उपमुखिया किसी निमंत्रण से अपने गांव चुड़ीहारा बिगहा लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए गया के एसएसपी आनंद कुमार ने पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) को घटनास्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उनके नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। साथ ही, एफएसएल (फॉरेंसिक) एवं तकनीकी टीम को भी साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए मौके पर भेजा गया।

तीन आरोपी सात घंटे के अंदर गिरफ्तार
प्राप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए बेलागंज थानाध्यक्ष ने तत्काल घटना के बाद मामले में संलिप्त तीन अपराधियों को मात्र सात घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कामता मिश्रा पिता स्व. श्यामवरण मिश्रा, सुधीर मिश्रा पिता कामता मिश्रा, रणधीर मिश्रा, पिता राजाराम मिश्रा के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ग्राम चुड़ीहारा बिगहा, थाना बेलागंज, जिला गया के निवासी हैं।

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उनका उपमुखिया महेश मिश्रा के साथ पुराना विवाद चल रहा था। बुधवार रात इसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने हत्या की योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed