फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Congress Party preparation to fight on 243 seats of bihar assembly election bihar election 2025

Bihar Election 2025 : बिहार की सभी 243 सीटों पर कांग्रेस की तैयारी, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने वजह भी बताई

Fri, 11 Apr 2025 08:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 11 Apr 2025 08:36 PM IST
सार

Bihar News : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राजद को सांसत में डाला तो अब कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने बिहार आकर बता दिया कि पार्टी राज्य की सभी 243 सीटों पर किस तरह की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Congress Party preparation to fight on 243 seats of bihar assembly election bihar election 2025
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस नेता

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वोतर के प्रभारी अजय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का संकेत दिया। बिहार के औरंगाबाद आए चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि हमारी पार्टी बिहार में महागठबंधन का अभिन्न अंग है। इसके बावजूद पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में राज्य की सभी 243 सीटों के लिए चुनावी तैयारी कर रही है। इस लिहाज से पार्टी राज्य में विभिन्न कार्यक्रम कर रही है और संगठन को मजबूत बनाने में लगी है। पार्टी द्वारा जमीनी हकीकत जानने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। टिकाऊ और जिताऊ उम्मीदवारों के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है। वह सभी काम किए जा रहे हैं, जो एक राजनीतिक दल के लिए अधिकाधिक सीटों पर जीत हासिल करने के लिए जरूरी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी द्वारा यह सब काम महागठबंधन की मजबूती के लिहाज से किया जा रहा है।

विज्ञापन


सीट शेयरिंग फाइनल किए बगैर राजद को नही बांटने देंगे सिंबल
उन्होंने बिहार में लोकसभा चुनाव की तर्ज पर सीट शेयरिंग फाइनल किए बगैर राजद उम्मीदवारों को चुनावी सिंबल दे दिए जाने की विधानसभा चुनाव में पुनरावृति के सवाल पर कहा कि पार्टी का प्रदेश नेतृत्व खासकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार आज की तारीख में इतने सक्षम है कि वह ऐसी नौबत नही आने देंगे। सीट शेयरिंग फाइनल किए बगैर महागठबंधन के किसी भी दल को सिंबल नही बांटने देंगे, क्योंकि पार्टी आलाकमान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को अपरिमित अधिकार और विशेषाधिकार दे रखे है। वह महागठबंधन के घटक दलों के साथ सीट शेयरिंग पर मजबूती से बात करेंगे और कांग्रेस का सर्वाधिक हित देखेंगे।
विज्ञापन


दलित होने के नाते प्रदेश अध्यक्ष को कम न आंके
उन्होंने कहा कि दलित होने के नाते उन्हे कम मत आंकिए। उनकी सक्षमता का परिचय विधानसभा चुनाव में दिखेगा और राजेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को वह पहली बार अपने गृह जिला औरंगाबाद आ रहे हैं। इस दौरान रास्ते में उनका शानदार स्वागत होगा। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता उनके स्वागत में अभी से ही तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरंगाबाद में प्रदेश अध्यक्ष के शानदार स्वागत की तैयारी
प्रेसवार्ता में कांग्रेस के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि कुटुम्बा के विधायक राजेश कुमार जब से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, कांग्रेस में नई जान आ गई है। राज्य में कांग्रेसी उत्साह के साथ दल को मजबूत करने में लग गए हैं। राजेश कुमार पिछले दो बार से कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार से विधायक चुने जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष का औरंगाबाद में ऐतिहासिक अभिनंदन और स्वागत होगा, जो पार्टी कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने का काम करेगा। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रेसवार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह पूर्वोतर प्रभारी अजय कुमार चौधरी, पार्टी नेता अभिषेक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, राशिद अली खान, शैलेंद्र कुमार दूबे उर्फ शैलू दूबे, पार्टी नेता अजय कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह एवं अजय राम आदि पार्टी नेता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed