फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: An unknown disease caused havoc in Gaya, seven people died in five days, many fell ill

Bihar News: गया में अज्ञात बीमारी ने मचाया मौत का तांडव; पांच दिन में गई सात लोगों की जान, कई बीमार

Fri, 09 Aug 2024 12:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 09 Aug 2024 12:55 PM IST
सार

Gaya News: ग्रामीण दिलीप भुईया ने बताया कि चार वर्षीय बेटे देवा कुमार की अचानक तेज बुखार के बाद मौत हो गई। अज्ञात बीमारी से मरने वाले सभी लोगों को पहले तेज बुखार आया और मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: An unknown disease caused havoc in Gaya, seven people died in five days, many fell ill
पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में अज्ञात बीमारी ने मौत का तांडव मचा दिया है। महज पांच दिनों में सात लोगों की मौत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है। वहीं, अज्ञात बीमारी से कई लोग बीमार हैं, जिनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि अज्ञात बीमारी से मौत की सूचना के बाद शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम जांच के लिए गांव पहुंचने वाली है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के आमस थाना क्षेत्र के बलियारी गांव में अज्ञात कारणों से लोगों की मौत होने से गांव वाले परेशान हैं। महज पांच दिनों में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। मौत की वजह को लेकर निजी क्लीनिक के डॉक्टर कुछ बता नहीं पा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी इसको लेकर चिंता जताई है। मरने वालों में बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं। कई लोग अब भी बीमार हैं और उनका निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। फिलहाल किस बीमारी से लोगों की मौत हो रही है, अब तक किसी को पता नहीं चल रहा है। इसके कारण गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह पूरा मामला बीती रात सामने आया है।
विज्ञापन


अज्ञात बीमारी से मौत की सूचना के बाद स्थानीय जन प्रतिनिधि उक्त गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उसके बाद स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने संबंधित बीडीओ और चिकित्सा पदाधिकारी को सूचना दी। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज मेडिकल टीम गांव भेजी जाएगी। साथ ही मेडिकल टीम अज्ञात बीमारी की पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण दिलीप भुईया ने बताया कि चार वर्षीय बेटे देवा कुमार की अचानक तेज बुखार के बाद मौत हो गई। अज्ञात बीमारी से मरने वाले सभी लोगों को पहले तेज बुखार आया और मौत हो गई। उक्त घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अज्ञात बीमारी से लोगों में भय का माहौल है। इस संबंध में आमस प्रखंड के बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि आप लोगों से जानकारी मिली है। आज मेडिकल टीम भेजी जाएगी, ताकि अज्ञात बीमारी से पीड़ित लोगों को राहत मिल सके।

 
अज्ञात बीमारी से 15 दिनों की तेतरी कुमारी, 35 वर्षीय चंद्रावती देवी, चार वर्षीय देवा कुमार, 45 वर्षीय मालती देवी, 26 वर्षीय जितेंद्र कुमार, 20 वर्षीय विक्की कुमार और पांच वर्षीय नगीना कुमारी की मौत हो गई। वहीं, 11 वर्षीय विश्वजीत कुमार और 30 वर्षीय रीता देवी अज्ञात बीमारी से पीड़ित हैं। इनका इलाज निजी क्लीनिक में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed