फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Jewellery worth Rs 50 lakh and Rs 10 lakh in cash missing from the house of a retired nurse in Nawada

Bihar Crime: नवादा में रिटायर्ड नर्स के घर से 50 लाख के जेवरात और 10 लाख नगद गायब; पुलिस कर रही जांच

Mon, 13 Oct 2025 10:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 13 Oct 2025 10:26 AM IST
सार

Bihar Crime: चोरी की इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि न तो घर का ताला टूटा है और न ही अलमारी का। इससे पुलिस को आशंका है कि वारदात किसी करीबी व्यक्ति ने ही की है, जिसे घर और अलमारी की चाबी की जानकारी थी।

विज्ञापन
Bihar: Jewellery worth Rs 50 lakh and Rs 10 lakh in cash missing from the house of a retired nurse in Nawada
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा नगर थाना क्षेत्र शहर के न्यू एरिया मोहल्ला स्थित हनुमान नगर कॉलोनी में रविवार को एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। सेवानिवृत्त नर्स मांडवी कौशिक के पुराने मकान से करीब 50 लाख रुपये के जेवरात और 10 लाख रुपये नकद की चोरी कर ली गई। घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, मांडवी कौशिक और उनका परिवार हाल ही में एक नए मकान में शिफ्ट हुआ है, जबकि नकदी और गहने पुराने घर में ही रखे गए थे। रविवार रात मांडवी कौशिक के पति नए घर में खाना खाने के लिए आए थे। इसी दौरान चोरों ने पुराने घर में घुसकर अलमारी में रखे नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


चोरी की इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि न तो घर का ताला टूटा है और न ही अलमारी का। इससे पुलिस को आशंका है कि वारदात किसी करीबी व्यक्ति ने ही की है, जिसे घर और अलमारी की चाबी की जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; सारण पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ, चाय पर चर्चा के दौरान इन मुद्दों पर हुई बात; जानें


घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम और डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया है।

थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर घर के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस वारदात से मोहल्ले में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed