फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Gaya News Cement laden tractor stuck in railway crossing in Gaya Vande Bharat train affected

Vande Bharat: इस कारण अचानक रोकनी पड़ी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर तो मचा हड़कंप

Fri, 21 Mar 2025 02:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 02:42 PM IST
सार

Vande Bharat Train: गया-पटना रेल खंड के समपार फाटक पर सीमेंट लदा ट्रैक्टर फंस गया। इसके कारण अन्य ट्रेनों के साथ-साथ वंदे भारत ट्रेन भी प्रभावित हुई।
 

विज्ञापन
Bihar Gaya News Cement laden tractor stuck in railway crossing in Gaya Vande Bharat train affected
वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गया-पटना रेल खंड पर एक बार फिर रेल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। ट्रेन आने से पहले रेलकर्मी रेलवे फाटक बंद करते, उससे पहले ही एक ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पर फंस गया, जिसके कारण गया-पटना रेल खंड पर करीब एक घंटे तक परिचालन प्रभावित रहा। इसके कारण अन्य ट्रेनों के साथ-साथ वंदे भारत ट्रेन भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत गया-पटना रेलखंड के 63/बी समपार फाटक से गुजर रहा सीमेंट लदा ट्रैक्टर फंस जाने के बाद रेल महकमे में हड़कंप सा मच गया। कारण कि रांची से चलकर गया होकर पटना जाने वाली रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को गया जंक्शन पर रोकना पड़ गया। दानापुर और डीडीयू मंडल के सिक्युरिटी कंट्रोल को इसकी सूचना मिलने के बाद जहानाबाद से पीडब्लूआई, रेलवे सुरक्षा बल और परिचालन विभाग की टीम और डीडीयू मंडल के गया जंक्शन से डिप्टी एसएस के नेतृत्व में परिचालन विभाग की टीम 63/बी समपार फाटक पहुंची।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए सहरसा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना को स्वीकृति, खर्च होंगे दस करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फंस चुके ट्रैक्टर से सीमेंट की बोरियों को उतारा गया। इसके बाद ट्रैक्टर के ट्राली को रेल फाटक से हटाया गया। इसके बाद लाइन क्लियर हुआ। इसके बाद गया जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस खुली। वहीं, पटना की तरफ से गया जंक्शन आ रही पटना-गया मेमू पैसेंजर ट्रेन को भी चाकन्द स्टेशन के बाद रोकना पड़ा। रेल सूत्र के अनुसार, लगभग 45 मिनट तक इस रेलखंड पर परिचालन प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था घर

आरपीएफ ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और सीमेंट को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ट्रैक्टर चालक इंजन लेकर भागने में सफल रहा। वहीं, काफी मसक्कत के बाद रेल प्रशासन ने ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया। उसके बाद रेल प्रशासन के साथ-साथ यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed