फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Election: He has been an NDA MLA eight time but Gaya development is zero says Congress president Kharge

Bihar Election: 'आठ बार के एनडीए विधायक रहे लेकिन गया जी का विकास शून्य', सभा में भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

Fri, 07 Nov 2025 08:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 07 Nov 2025 08:31 PM IST
सार

Bihar Election: कांग्रेस अध्यक्ष ने भीमराव अंबेडकर का हवाला देते हुए कहा कि मोदी-शाह जोड़ी संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान बाबा साहब ने हमें दिया है, लेकिन मोदी इसे छीनने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Election: He has been an NDA MLA eight time but Gaya development is zero says Congress president Kharge
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी शहर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी डा. अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के समर्थन में शुक्रवार को गया जी क्लब में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार की जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने सिर्फ भाषण दिए, काम कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


खरगे ने कहा कि वह कर्नाटक से उस धरती पर आए हैं जहां महात्मा बुद्ध को ज्ञान मिला, महावीर का जन्म हुआ और गांधीजी ने चंपारण से आंदोलन शुरू किया। उन्होंने कहा कि इतिहास की इस भूमि की दुर्दशा के जिम्मेदार वही हैं जो सत्ता में बैठे हैं। गरीबों, मजदूरों और युवाओं की चिंता करने वाला कोई नहीं। मोदी और नीतीश ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ झूठे वादे किए।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने भीमराव अंबेडकर का हवाला देते हुए कहा कि मोदी-शाह जोड़ी संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान बाबा साहब ने हमें दिया है, लेकिन मोदी इसे छीनने का काम कर रहे हैं। महिलाओं को सशक्त करने की बात करते हैं, पर असल में उन्हें नीचे धकेल रहे हैं। आरएसएस के एजेंडे को लागू कर रहे हैं, गरीबों के लिए क्या किया, यह बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; बंपर वोटिंग, किसका खेल बनाएगी?: सभी 16 मंत्रियों की सीट पर 2020 से अधिक मतदान, हर पक्ष निकाल रहा अपने मायने

खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के लिए काम किया है। नेहरू ने देश की नींव रखी, इंदिरा गांधी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम दिया, राहुल गांधी ने जो ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की, वह देश को एक करने की पहल थी। मोदी-नीतीश ने देश को बांटने का काम किया है।  उन्होंने जनता से अपील की कि अगर आप फिर इन्हें सत्ता देंगे तो पछताएंगे। बिहार को सुधारना है तो हाथ के निशान पर वोट देना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की सरकार बनी तो महिलाओं को 30 हजार रुपये की बिजनेस सहायता दी जाएगी, हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का संकल्प है और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।


खरगे ने कहा कि मोदी कहते हैं उनकी छाती 56 इंच की है, लेकिन गरीबों के लिए दिल छोटा है। उन्होंने देश को बांटा है, जबकि राहुल गांधी सबको जोड़ने का काम कर रहे हैं। सभा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। मंच से सभी नेताओं ने महागठबंधन प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के समर्थन में कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की।

खरगे ने अंत में शायरी के अंदाज में कहा कि शायरी बोलकर हकीकत छुप नहीं सकती,बनावट के उसूलों से खुशबू नहीं आ सकती। सभा के अंत में खड़गे ने कहा कि इस बार महागठबंधन इतना मजबूत है कि उसे कोई हिला नहीं सकता। अबकी बार बिहार में सिंगल इंजन की सरकार चलेगी, जो जनता के हित में काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed