Bihar Election: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शशि रंजन ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, अलग होने की बताई ये वजह
Bihar Election: शशि रंजन ने कहा कि भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा मुझे उचित मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए मैंने अपने स्वाभिमान के तहत सभी पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि अब वह अपने समर्थकों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से अगले कदम का निर्णय लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में हलचल मच गई है। जहानाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान महराजगंज लोकसभा प्रभारी शशि रंजन ने अपनी प्राथमिक सदस्यता समेत भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम से जिले में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
शशि रंजन, जो वर्तमान में भाजपा की प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं, ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए 28 वर्षों तक काम किया और सबसे कम उम्र में युवा जिला अध्यक्ष बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा मुझे उचित मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए मैंने अपने स्वाभिमान के तहत सभी पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि अब वह अपने समर्थकों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से अगले कदम का निर्णय लेंगे।
पढ़ें; 'सरकार बनी तो मंत्री जीवेश मिश्रा को जेल भेजेंगे', VIP सुप्रीमो सहनी ने इस बात पर बोला हमला
शशि रंजन ने पार्टी अध्यक्ष को भेजे पत्र में लिखा है कि मैं शशि रंजन, जहानाबाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष, पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देता हूं। मैं प्रदेश कार्यकारिणी से और सक्रिय सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं। 28 वर्षों तक संगठन के लिए काम करने का अनुभव मिला और संगठन द्वारा मुझे सम्मान भी मिला, जिसके लिए मैं आभारी हूं। शशि रंजन के इस्तीफे के बाद भाजपा के संगठन और स्थानीय राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।