फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Election allegation of vote theft through SIR Samrat Chaudhary says People who steal fodder are boasting

Bihar Election: SIR के जरिए वोट चोरी के आरोप पर सम्राट चौधरी बोले- चारा चोरी करने वाले लोग कर रहे सीना जोरी

Mon, 18 Aug 2025 04:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 18 Aug 2025 04:37 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: गया में एनडीए की बैठक आयोजित की गई, जहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मतदाता अधिकार यात्रा को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Bihar Election allegation of vote theft through SIR Samrat Chaudhary says People who steal fodder are boasting
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 अगस्त को गया दौरे को लेकर सोमवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा गया पहुंचे। दोनों नेताओं ने एनडीए की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि जिस व्यक्ति पर चोरी का आरोप हो, वही व्यक्ति चोरी की बात कर रहा। जिस व्यक्ति ने बिहार का चारा चुराया हो, अलकतरा पिया हो और रेलवे की जमीन हड़पी हो, वही आज सीना जोरी कर रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025: ‘राहुल गांधी बेवजह समय बर्बाद कर रहे, जनता नकार चुकी है’, वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला
विज्ञापन

 
पीएम मोदी करेंगे 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार गया से 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि आज बिहार बदल रहा है। नीतीश कुमार जी के नेतृत्व और मोदी जी के मार्गदर्शन में आज दो करोड़ 14 लाख लोगों को बिजली कनेक्शन मिला है और 125 यूनिट बिजली फ्री देने का काम हुआ है। सरकार हर जरूरत की चिंता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘नाम के आगे जगनायक, पीछे गांधी लिखने से काम नहीं चलेगा’
सम्राट चौधरी ने विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग अपने नाम के आगे ‘जगनायक’ और पीछे ‘गांधी’ लिखते हैं। लेकिन इससे काम नहीं चलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि क्या यह ठीक लगता है कि जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया, लोगों को जेल में डाला, वे आज लोकतंत्र की बातें करें? उन्होंने आगे कहा कि अगर आज कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। कांग्रेस ने 40 साल तक प्रदेश को लूटा और लालू प्रसाद यादव तथा उनके परिवार ने 15 साल तक बिहार को पीछे धकेला।
 
आरक्षण पर नीतीश-मोदी सरकार का योगदान
डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में दलित-पिछड़ों को आरक्षण नहीं दिया गया। लेकिन 2005 में नीतीश कुमार और सुशील मोदी की सरकार बनने के बाद 2006 में अतिपिछड़ों और दलित समाज को आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद जब यह महसूस हुआ कि सवर्ण समाज भी गरीब है, तब मोदी सरकार ने 10% आरक्षण दिया।


यह भी पढ़ें- Bihar: 'सरकार पैसा नहीं देती, बिना शराब पिए पोस्टमार्टम न होता... 2 हजार मिलेगा तभी होगा', बयान पर मचा बवाल
 
राहुल गांधी को घेरा, मंडल आयोग का जिक्र
सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी बिहार में घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि उनके पिताजी ने मंडल आयोग का विरोध क्यों किया था। जब अटल बिहारी वाजपेयी, नीतीश कुमार और आडवाणी इसका समर्थन कर रहे थे, तब राजीव गांधी ने संसद में खड़े होकर इसका विरोध किया और गालियां दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने मंडल और कमंडल दोनों को मिलाकर आगे बढ़ने का काम किया है।
 
मगध की सभी सीटों पर जीत का दावा
सम्राट चौधरी ने कहा कि मगध प्रमंडल की 26 विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत तय है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में महागठबंधन का खाता तक नहीं खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed