फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Deputy CM Vijay Sinha big attack on Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav

Bihar: 'नेता प्रतिपक्ष खलनायक की भूमिका में', राहुल और तेजस्वी पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा हमला

Tue, 19 Aug 2025 07:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Aug 2025 07:01 PM IST
सार

Bihar: विजय सिन्हा ने कहा कि आज विपक्ष खलनायक की भूमिका में नजर आ रहा है। प्रतिपक्ष को सकारात्मक होना चाहिए, लेकिन ये लोग केवल जनता को भ्रमित करने और बरगलाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar: Deputy CM Vijay Sinha big attack on Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav
विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर गया जी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद परिसदन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला।

विज्ञापन

विजय सिन्हा ने कहा कि आज विपक्ष खलनायक की भूमिका में नजर आ रहा है। प्रतिपक्ष को सकारात्मक होना चाहिए, लेकिन ये लोग केवल जनता को भ्रमित करने और बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं का लगातार अपमान किया जा रहा है और विपक्ष बिना किसी प्रमाणिकता के संविधान को कमजोर करने का माहौल बना रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: रफीगंज के बाद इस इलाके के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का एलान, 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का लगाया नारा

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा, “जो लोग संविधान को अमूल्य धरोहर नहीं मानते और संवैधानिक संस्थानों को धमकाने की भाषा बोलते हैं, वे देश और राज्य के हितैषी नहीं हो सकते। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की भाषा अगर अराजकता फैलाने वाली हो, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष की बॉडी लैंग्वेज और उनकी भाषा मर्यादाओं को तार-तार कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं और जमींदारी मानसिकता के साथ काम करते हैं, उनके खिलाफ खड़ा होने का समय आ गया है। विजय सिन्हा ने विपक्षी नेताओं पर परिवारवाद और तानाशाही मानसिकता को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed