Bihar News: सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव के पुत्र विनय कुमार का निधन, डेंगू से थे पीड़ित
Bihar News: विनय कुमार तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। संयोग यह रहा कि उनके परिवार ने एक दिन पहले ही उनकी पुत्री शैलपुत्री का पहला जन्मोत्सव मनाया था। ऐसे मौके पर उनकी असमय मौत परिवार और समर्थकों के लिए गहरा सदमा लेकर आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रह्लाद यादव के बड़े पुत्र विनय कुमार का मंगलवार सुबह पटना के रूबन हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले एक सप्ताह से डेंगू से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, विनय कुमार तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। संयोग यह रहा कि उनके परिवार ने एक दिन पहले ही उनकी पुत्री शैलपुत्री का पहला जन्मोत्सव मनाया था। ऐसे मौके पर उनकी असमय मौत परिवार और समर्थकों के लिए गहरा सदमा लेकर आई है।
पढ़ें; ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा, झांकियों में दिखी ऑपरेशन सिंदूर की झलक
पिछले वर्ष ही विनय कुमार का विवाह हुआ था। युवावस्था में उनका इस तरह चले जाना पूरे सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रह्लाद यादव और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। विनय कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।