फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: PM Modi will inaugurate Thawe Junction through video conferencing

Bihar: थावे जंक्शन का PM मोदी करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण, स्टेशन पर मिलेगी ये सुविधाएं

Wed, 21 May 2025 04:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 21 May 2025 04:34 PM IST
सार

Bihar: थावे स्टेशन के विकास पर रेलवे ने विशेष ध्यान देते हुए इसे आधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से सुसज्जित किया है। स्टेशन परिसर को न केवल स्वच्छ और सुंदर बनाया गया है, बल्कि यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल और पर्याप्त बैठने की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
Bihar: PM Modi will inaugurate Thawe Junction through video conferencing
थावे जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले का ऐतिहासिक थावे जंक्शन अब पूरी तरह से आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों के साथ थावे जंक्शन के नव-निर्मित परिसर का भी लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन

थावे स्टेशन के विकास पर रेलवे ने विशेष ध्यान देते हुए इसे आधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से सुसज्जित किया है। स्टेशन परिसर को न केवल स्वच्छ और सुंदर बनाया गया है, बल्कि यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल और पर्याप्त बैठने की व्यवस्था भी की गई है। उद्घाटन समारोह को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसमें रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन


पढ़ें: ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की हुई मौत, परिजनों ने चालक पर जानबूझकर हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से थावे जंक्शन का विशेष महत्व है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु प्रसिद्ध थावे सिंहासनी मंदिर के दर्शन के लिए यहां आते हैं। स्टेशन के आधुनिकीकरण से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि उन्हें एक नया अनुभव भी प्राप्त होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह योजना केवल भौतिक ढांचे के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक प्रगति को भी गति मिलेगी।

जैसे ही लोकार्पण की जानकारी जिलेवासियों को मिली, पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों को अब यह उम्मीद भी है कि थावे जंक्शन से होकर और अधिक ट्रेनों का संचालन होगा, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों की सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed