फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime: Student ambushes teacher stabs him knife condition critical aurangabad bihar police investigation

Bihar Crime: घात लगाए स्टूडेंट ने टीचर पर बोला जानलेवा हमला, चाकू से गोदकर किया घायल; हालत गंभीर

Fri, 10 Oct 2025 03:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 03:18 PM IST
सार

Bihar News: घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
Bihar Crime: Student ambushes teacher stabs him knife condition critical aurangabad bihar police investigation
घायल शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को एक नाबालिग छात्र ने अपने शिक्षक पर घात लगाकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दाउदनगर के भखरुआं मोड़ के पास की है। घायल शिक्षक की पहचान औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खखड़ा खड़ी निवासी सुदामा कुमार (35) के रूप में हुई है। वे दाउदनगर प्रखंड के तरार स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणित विषय के शिक्षक हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल से भी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार शिक्षक की गर्दन पर 10 टांके लगाए गए हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पढे़ं; हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाईपास 11 अक्तूबर से होगा चालू, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत; तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुआ हमला
जानकारी के अनुसार सुदामा कुमार रोजाना बस से स्कूल आते हैं। दाउदनगर के भखरुआं मोड़ पर उतरने के बाद वे स्कूल के प्रधानाध्यापक पवन कुमार का इंतजार करते हैं और उनकी बाइक से स्कूल पहुंचते हैं। शुक्रवार को भी वे भखरुआं मोड़ पर खड़े थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे छात्र ने अपने 2–3 साथियों के साथ मिलकर अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सुदामा कुमार की गर्दन पर गहरा वार हुआ, जिससे खून बहने लगा और वे मौके पर ही गिर पड़े। इसी दौरान हेडमास्टर पवन कुमार वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया।

पुरानी रंजिश में किया हमला
इलाज के दौरान घायल शिक्षक ने बताया कि हमलावर छात्र का विद्यालय में आचरण अनुशासनहीन था। पिछले वर्ष उसे डांट-फटकार लगाई गई थी और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। संभवतः इसी रंजिश में छात्र ने घात लगाकर यह हमला किया।

पुलिस ने की एफआईआर, जांच में जुटी
दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घायल शिक्षक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एफआईआर में एक नाबालिग छात्र और उसके 2–3 साथियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed